जम्मू और कश्मीर में बीते कुछ दिनों से "टारगेट किलिंग" के मामले देखने को मिल रहे हैं. घाटी में नागरिकों को आतंकवादी अपना निशाना बना रहे हैं. हाल ही में बिहार के दो मजदूर इनकी गोलियों का शिकार बन गए थे जिनमें उनकी मौत हो गई.

खबर के सामने आने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है.

वहीं, मुआवजे की राशि को लेकर विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने सीएम पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि, जितने रुपये उन्होंने मृतकों के परिजनों को देने का ऐलान किया है उतना यहां किसी को सांप काट जाए तो मिल जाता है.

जो घटना हुई है वो बहुत निदंनीय है। मुख्यमंत्री ने सिर्फ 2 लाख रुपए मृतकों के परिजनों को दिए हैं। यहां सांप भी काट ले या दुर्घटना हो जाए तो 4 लाख रुपए मिलते हैं: RJD नेता तेजस्वी यादव, जम्मू कश्मीर में बिहार के दो मज़दूरों की हत्या पर pic.twitter.com/mrLZEKF7tc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 20, 2021

मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि, "जो घटना हुई है वो बहुत निंदनीय है. मुख्यमंत्री ने सिर्फ 2 लाख रुपये मृतकों के परिजनों को दिए हैं. यहां सांप भी काट ले या दुर्घटना हो जाए तो 4 लाख रुपये मिलते हैं."

बता दें, नीतीश कुमार ने आतंकी हमले में मारे गए बिहार के राजा ऋषिदेव समेत योगेन्द्र ऋषिदेव के परिजनों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है.

यह भी पढ़ें.

India China News: पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी गतिरोध के बीच अरुणाचल में बोफोर्स तोप तैनात

West Bengal Bypolls: केंद्रीय बलों की 80 कंपनियां होंगी तैनात, चार सीटों पर 30 अक्टूबर को होगी वोटिंग

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’