गुजरात कोर्ट ने हत्या के आरोप में जेल में बंद दो लोगों को बरी कर दिया है. 6 साल से जिस शख्स की हत्या के आरोप में दो शख्स जेल में बंद थे वो जिंदा मिला है. जिसके बाद गुजरात कोर्ट ने 30 मार्च जारी अपने आदेश में जांच अधिकारी और नवसारी स्थित तत्कालीन निरीक्षक प्रदीप सिंह गोहिल को लापरहवाही से जांच करने के लिए 50-50 हजार का मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं.

कोर्ट ने आदेश सुनाते हुए कहा कि इन जांच अधिकारियों के कारण दोनों शख्स को मानसिक समेत शारीरिक पीड़ा से गुजरना पड़ा है. साथ ही इनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है. दरअसल, पुलिस की माने तो हत्या के मामले में नवसारी ग्रामीण थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था. जिसके बाद मदन पिपलादि और सुरेश बतेला को मामले में आरोपी बताते हुए 6 जुलाई 2016 को गिरफ्तार किया गया था. वहीं, अब शख्स के जिंदा मिले जाने के बाद अदालत ने दोनों को 5 दिनों के अंदर बरी करने के आदेश दे दिए हैं.

जानने के बाद भी पुलिस ने दाखिल किया आरोप पत्र

बता दें, जिस शख्स को मृत बताया गया था उसका नाम गयारी था. गलत पहचान के बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया लेकिन कुछ घंटे बाद ही गयारी के भाई को पता चला था कि वो जिंदा है और अपने किसी रिश्तेदार के यहां ठहरा हुआ है. गयारी के भाई ने पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी. इसके बावजूद पुलिस ने दोनों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करते हुए कहा कि इन्हीं दोनों ने गयारी की हत्या की है. इसकी वजय बताते हुए पुलिस ने कहा कि, गयारी एक रात चोरी से उनके घर में घुस गया था. गयारी ने हालांकि बाद में माना भी कि वो खाने की तलाश में उनके घर घुसा था जिसके बाद डर के कारण वो अपने रिश्तेदार के पास रहने लगा.

यह भी पढ़ें.

क्या BJP के खिलाफ विरोधी मोर्चे की अगुवाई करेंगे NCP चीफ शरद पवार? दिया ये बड़ा बयान

रिपोर्ट से खुलासा- हिरण के सींगों से निकले खून से नहाते हैं पुतिन, कैंसर के डॉक्टर के साथ करते हैं यात्रा

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’