पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पीएम मोदी ने दी बधाई, साथ ही कही ये बात

पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पीएम मोदी ने बधाई दी है. पीएम मोदी ने कहा, ”शहबाज शरीफ को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने पर बधाई. भारत आतंक मुक्त क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहता है, ताकि हम अपनी विकास चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित कर सकें और अपने लोगों की भलाई और समृद्धि सुनिश्चित कर सकें.”

इससे पहले शहबाज शरीफ ने पीएम चुने जाने के ठीक बाद विदेश नीति को लेकर रुख साफ किया. उन्होंने नेशनल एसेंबली में कहा कि वह भारत के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं, लेकिन कश्मीर मुद्दे के समाधान के बिना इसे हासिल नहीं किया जा सकता है.

नए पीएम ने कहा, ”जब पाकिस्तान ने हिन्दुस्तान में पांच धमाके करके हिन्दुस्तान के दांत खट्टे कर दिए थे और पाकिस्तान की आलोचना की जा रही थी, तब सऊदी अरब ने हमारा साथ दिया था. सऊदी अरब के बगैर कश्मीर का मसला नहीं सुलझाया जा सकता है.”

Congratulations to H. E. Mian Muhammad Shehbaz Sharif on his election as the Prime Minister of Pakistan. India desires peace and stability in a region free of terror, so that we can focus on our development challenges and ensure the well-being and prosperity of our people.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 11, 2022

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ के पक्ष में संसद में 174 वोट पड़े. इस दौरान अविश्वास प्रस्ताव के जरिए पीएम पद से हटाए गए इमरान खान की पार्टी के एक भी सांसद सदन में मौजूद नहीं थे. 342 सदस्यीय सदन में जीत के लिए कम से कम 172 सदस्यों के समर्थन की जरूरत थी.

About the Author

Team My Nation News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *