केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने कहा कि अगर पुलिस को लोगों का विश्वास जीतना है तो उसे आम लोगों से अपना व्यवहार दोस्ताना (इriendly), भ्रष्टाचार मुक्त जिम्मेदार (Responsible) और लोगों की देखभाल करने वाला रखना होगा और इसमें उनके नेतृत्व की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (Bureau of Police Research and Development) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पुलिस मिशन के तीसरे सत्र में समापन समारोह के अवसर पर संबोधित कर रहे थे इस अवसर पर पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के महानिदेशक बालाजी श्रीवास्तव समेत देश भर से अनेकों अधिकारी मौजूद थे.

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने पुलिस स्टेशनों को पर्याप्त संसाधनों और सुविधाओं से लैस करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करना वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी है की थानों में सुविधाओं का निर्माण और विकास किया जाए. क्योंकि, जमीनी स्तर पर अपराधों को रोकने एवं प्रभावशाली कार्यवाही करने में थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है. नित्यानंद राय ने कहा कि मानव संसाधन पुलिस के लिए सबसे महत्वपूर्ण संसाधन और भर्ती तथा प्रशिक्षण की बेहतर पद्धतियों के माध्यम से उनकी गुणवत्ता में और सुधार किया जा सकता है.

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में सुधार के माध्यम से पुलिसकर्मी अपने ऊपर काम के दबाव को कम कर सकते हैं और लोगों के साथ अपने काम करने की दक्षता प्रभावशीलता और संतुष्टि के स्तर को बढ़ा सकते हैं. उन्होंने कहा कि मुझे देख कर खुशी हो रही है कि बीपीआरएंडी इस दिशा में बेहद गंभीर प्रयास कर रहा है.

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि तमाम घटनाओं के बावजूद हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और साथ ही एक तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था भी है. उन्होंने कहा कि सामाजिक परिवर्तन के दौर से गुजर रहे विकासशील लोकतंत्र में पुलिस द्वारा निभाई गई भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाती है. इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री द्वारा एक पत्रिका का विमोचन भी किया गया.

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’