Birth of 1st IVF Calf: गुजरात के कच्छ क्षेत्र में भैंस की प्रमुख प्रजाति ‘बन्नी’ की एक भैंस ने यहां गिर सोमनाथ जिले में एक किसान के घर पर आईवीएफ तकनीक के जरिए एक बच्चे को जन्म दिया. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि इस तकनीक के जरिए भैंस के बच्चे का जन्म कराए जाने का मकसद आनुवांशिक तौर पर अच्छी मानी जाने वाली इन भैंसों की संख्या बढ़ाना है, ताकि दुग्ध उत्पादन भी बढ़ सके. बन्नी भैंस शुष्क वातावरण में भी अधिक दुग्ध उत्पादन की क्षमता के लिए जानी जाती हैं.

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने इसे इस प्रजाति की किसी भैंस द्वारा ‘इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ)’ के जरिए जन्म देने का पहला मामला बताया. यह बन्नी भैंस गिर सोमनाथ के धानेज गांव के एक डेयरी किसान की है.

Birth of 1st IVF calf of a Buffalo breed namely Banni in the country; 1st IVF Banni calf is born out of 6 Banni IVF pregnancies estad at the doorsteps of a farmer, Vinay L Wala of Sushila Agro farms, located at Dhanej in Somnath district of Gujarat: Ministry of Animal Husbandry pic.twitter.com/VFwywCxycM
— ANI (@ANI) October 23, 2021

मंत्रालय ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "देश में भैंसों की बन्नी नाम की प्रजाति के आईवीएफ के जरिए पहले बच्चे के जन्म की अच्छी खबर देते हुए प्रसन्नता हो रही है. सुशीला एग्रो फार्म्स के किसान विनय एल वाला के यहां छह बन्नी भैंसे आईवीएफ तकनीक के जरिए गर्भवती हुईं, उनमें से यह पहली भैंस है जिसने बच्चे को जन्म दिया." वाला ने बताया कि भैंस के बच्चे का जन्म शुक्रवार सुबह हुआ और अगले कुछ दिन में और बच्चों का जन्म होगा.

<a title="Arvind Kejriwal Ayodhya Visit: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल 26 अक्टूबर को जाएंगे अयोध्या, कर सकते हैं रामलला के दर्शन " href="https://www.abplive.com/news/india/delhi-chief-minister-arvind-kejriwal-to-visit-ayodhya-uttar-pradesh-on-october-26-1986519" target="">Arvind Kejriwal Ayodhya Visit: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल 26 अक्टूबर को जाएंगे अयोध्या, कर सकते हैं रामलला के दर्शन

<a title="T20 World Cup: जानिए सुपर-12 के मैचों में पाकिस्तान के अलावा और किस-किस टीम से होगी टीम इंडिया की भिड़ंत" href="https://www.abplive.com/news/india/t20-world-cup-2021-india-will-play-five-match-in-super-12-first-match-with-pakistan-team-1986482" target="">T20 World Cup: जानिए सुपर-12 के मैचों में पाकिस्तान के अलावा और किस-किस टीम से होगी टीम इंडिया की भिड़ंत

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’