मुंबई के पोर्ट पर तेल माफिया तब भी था जब अंडरवर्ल्ड सक्रिय था और आज भी है जब अंडरवर्ल्ड काफी कमजोर है. मुंबई पुलिस ने बीती रात एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया जो कि गुजरात से मुंबई डीज़ल की तस्करी किया करता था. मुंबई पोर्ट ज़ोन की डीसीपी गीता चव्हाण ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि मुंबई के समुद्र में तेल की तस्करी होने वाली है, जिसके बाद तीन टीमें बनाई गईं और हमने शाम से ही भाऊ चा धक्का और आस पास के समुद्र में पेट्रोलिंग शुरू कर बोट की तलाश शुरू कर दी. तभी घंटों की जांच के बाद हमें 2 बोट्स मिलीं, जिसकी तलाशी करने पर उसमें अवैध रूप से डीज़ल स्टोर किया हुआ मिला है.

डीसीपी गीता ने कहा, "इस मामले में हमने 2 बोट सीज किए हैं और 2 लोगों को गिरफ़्तार किया है. हमें बोट में से 10 हज़ार लीटर से ज़्यादा डीज़ल मिला है, जिसे गुजरात से स्मगल कर मुंबई लाया जा रहा था." चव्हाण ने बताया कि हमें जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक आरोपी बड़ी जहाज़ों से तेल निकाल कर इन छोटी छोटी मछली पकड़ने वाली बोट्स में स्टोर करते हैं और फिर उसे मुंबई में लाकर सस्ते दाम में बेचते हैं.

गिरफ़्तार आरोपियों के नाम दीपक कुमार तंडेल और सुरेश भाई तंडेल हैं. ये आरोपी गुजरात के रहने वाले हैं जो लोग 15-20 दिनों तक गहरे समुद्र में रहते हैं और मछली पकड़ते हैं. इसके बाद वो किनारे पर आते हैं. यहां ये लोग मछली के साथ-साथ डीज़ल भी लाते थे ताकि मोटा मुनाफा कमाया जा सके. गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें 6 दिनों की कस्टडी में भेज दिया है.

Ukraine-Russia War: युद्ध के बीच रूस का बड़ा दावा, कहा- तबाह किए यूक्रेन के 123 एयरक्राफ्ट्स, 74 हेलिकॉप्टर्स और 309 UAV

यूपी में बीजेपी को हराना है तो मुसलमानों को… चुनावों में करारी हार के बाद बोलीं मायावती

About the Author
Latest entries
HighlightFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी