चीन ने लाहौर ऑरेंज लाइन परियोजना (Lahore Orange Line Project) से संबंधित पाकिस्तान से 55.6 मिलियन अमरीकी डालर का बकाया मांगा है और इस्लामाबाद को नवंबर 2023 तक इस रकम को अदा करने के लिए कहा है.

चाइना रेलवे-नॉर्थ इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन (CR-NORINCO) ने "लाहौर ऑरेंज लाइन प्रोजेक्ट" के समय पर पूरा होने के बावजूद विभिन्न भुगतानों में देरी को उजागर करते हुए पंजाब मास ट्रांजिट अथॉरिटी (PMTA) से यूएसडी की बकाया राशि जारी करने की मांग की है. स्थानीय मीडिया के अनुसार पाकिस्तान को मार्च तक 45.3 मिलियन और इस साल के अंत तक 10.3 मिलियन अमरीकी डालर की शेष बकाया राशि चुकता करनी होगी.

प्रोजेक्ट में आया था 922 मिलियन अमरीकी डालर का खर्च

दरअसल ये प्रोजेक्ट 25 महीने की देरी के बाद 8 अक्टूबर, 2020 को पूरी हुई और इसमें 922 मिलियन अमरीकी डालर का खर्च आया था. लाहौर ऑरेंज लाइन परियोजना मुल्क पाकिस्तान की पहली मेट्रो लाइन है. साल 2020 में इस लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू हुई. इस परियोजना के बाद पब्लिक के लिए भीड़भाड़ वाले लाहौर शहर में सफर करना आसान हो गया है. इस प्रोजेक्ट के बनने के बाद जहां बस से कहीं जाने में अगर ढाई घंटे लगते हैं, तो मेट्रो से वहां महज 45 मिनट में पहुंचा जा सकता है.

ये भी पढ़ें:

कंगाली की राह पर श्रीलंका, महंगाई ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, पेट्रोल से महंगा मिल रहा दूध, लाइनों में लगकर मर रहे लोग

इमरान खान का दावा- मेरी जान को खतरा, पिछले साल से ही जानता था मेरे खिलाफ हो रही है साजिश

About the Author
Latest entries
HighlightFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी