नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने सोमवार को कहा कि उन्होंने केरल में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की ओर से केंद्र एवं राज्यों के संबंध पर आयोजित संगोष्ठी में भाग नहीं लेने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि इस मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनकी बातचीत हुई है.

तिरुवनंतपुरम से सांसद ने कहा कि इस मामले में कोई विवाद नहीं होना चाहिए था. थरूर के मुताबिक, उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने के निमंत्रण को स्वीकार किया था क्योंकि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस एवं माकपा के बीच सहयोगात्मक संबंध है. थरूर ने कहा कि इस संगोष्ठी के विषय में केरल से जुड़ा कोई संवेदनशील मुद्दा शामिल नहीं था और इसमें भाजपा विरोधी दलों के बीच नीतिगत मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान होना था.

‘आयोजकों को किया सूचित’
कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘‘मैं इस मामले में उनकी (सोनिया गांधी की) राय का सम्मान करता हूं और आयोजकों को सूचित कर दिया है कि मैं इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकूंगा.’’ थरूर ने कहा कि एक महीने पहले भी इसी तरह का एक निमंत्रण आया था और फिर उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष से बात की थी और बिना विवाद के उचित फैसला किया गया था.

यह भी पढ़ें:

CM Yogi Oath Ceremony: गोवा और उत्तराखंड में चेहरा फिक्स, अब यूपी पर फोकस, सरकार बनाने के लिए ये फॉर्मूला अपनाएगी BJP

अभिषेक बनर्जी से ED ने की 8 घंटे तक पूछताछ, TMC सांसद बोले- जांच एजेंसियां बीजेपी के इशारे पर काम कर रही हैं

About the Author
Latest entries
HighlightFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी