समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने यूपी के गोंडा में बुधवार को एक चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान वे बीजेपी पर काफी हमलावर नजर आए और महंगाई को लेकर बड़ा बयान दिया. अखिलेश ने कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो पेट्रोल की कीमत 200 रुपये को पार कर जाएगी. गरीबों को एलपीजी सिलेंडर बांटने के समय इसकी कीमत क्या थी और देखिए अब इसकी कीमत कितनी है? योगी ने कभी लैपटॉप नहीं बांटे क्योंकि उन्हें पता नहीं है कि लैपटॉप कैसे चलाना है. यूपी में अभी कई चरणों का मतदान बाकी है और इसको लेकर सभी पार्टियों के बीच सियासी हमले जारी हैं.

बहराइच में यह बोले थे अखिलेश

इससे पहले बुधवार को अखिलेश ने बहराइच में भी चुनावी रैली को संबोधित किया था. इसमें उन्होंने बिना नाम लिए योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा. अखिलेश ने कहा कि बीजेपी के जो नेता गर्मी निकालने की बात कर रहे थे, वे दूसरे चरण के बाद ही ठंडे हो गए हैं. अखिलेश बोले कि बहराइच का ये जनसैलाब देखकर उनके बहुत सारे नेता अदृश्य हो जाएंगे. ऐसा चुनाव पहली बार देखने को मिल रहा है, जहां जनता चुनाव लड़ रही है. इस बार जब वोट पड़ेगा तो पता नहीं चलेगा कि भाजपा कहां चली गई.

गौरतलब है कि यूपी में 4 चरणों का मतदान पूरा हो चुका है. बुधवार को चौथे चरण में शाम 5 बजे तक 57.45% मतदान हुआ. खीरी (लखीमपुर खीरी) में सर्वाधिक 62.42% मतदान हुआ, इसके बाद पीलीभीत में 61.33% और रायबरेली में 58.40% मतदान हुआ. अब अगले चरण के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है. नेता एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं. इस बार राज्य में बीजेपी और सपा रालोद गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है और तीन चरणों के चुनाव के बाद सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं. हालांकि 10 मार्च को नतीजे घोषित हो जाएंगे और तब पूरी स्थिति साफ हो जाएगी.

यह भी पढ़ेंः UP Fourth Phase Voting: चौथे चरण के लिए मतदान हुआ पूरा, जानिए कितने फीसदी डाले गए वोट, यहां सबसे ज्यादा हुई वोटिंग

UP Election 2022: यूपी चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग खत्म, शाम 5 बजे तक हुआ 57.45% मतदान

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली