अगर सांसदों के बच्चों को टिकट ना देना पाप है तो मैंने ये पाप किया है, परिवारवाद की राजनीति बीजेपी में नहीं चलेगी: पीएम मोदी

<p style="text-align: justify;">बीजेपी का संसदीय दल की बैठक में पीएम <a title="नरेंद्र मोदी" href="https://www.abplive.com/topic/narendra-modi" data-type="interlinkingkeywords">नरेंद्र मोदी</a> ने कहा कि अगर सांसदों के बच्चों को टिकट ना देना पाप है तो मैंने यह पाप किया है. यह जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है. पीएम मोदी ने कहा, अगर किसी के टिकट कटे हैं तो यह मेरी जिम्मेदारी है. पीएम मोदी ने सभी सांसदों से यह भी कहा कि वह इसका आकलन करें कि चुनावों में बीजेपी को कुछ सीटों हार का सामना क्यों करना पड़ा.&nbsp;</p> <p style="text-align: justify;">पीएम मोदी ने सभी सांसदों से कहा, आप अपने अपने इलाके में हारे हुए 100-100 बूथों का आकलन करें और एक रिपोर्ट तैयार करिए कि हम क्यों हारे ताकि उन हार के कारणों का पता लगाया जा सके और आगे ठीक किया जा सके. पीएम ने पार्टी सांसदों को कड़ा संदेश देते हुए कहा, पार्टी में परिवारवाद नहीं चलेगा. वंशवाद राजनीति के लिए दूसरी पार्टियां हैं.</p> <p style="text-align: justify;">पीएम मोदी ने इस बैठक में यूक्रेन से भारतीयों को निकालने को लेकर भी बात की. साथ ही हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कश्मीर फाइल्स को लेकर कहा कि कश्मीर का सच दबाने की कोशिशें हुईं.&nbsp;</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News