फिल्म दंगल में आमिर खान का एक डायलॉग है, ‘म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के’.. इस डायलॉग को अगर भारत के उद्योगपतियों की कामयाबी के लिहाज से देखें तो भारत को लोग गर्व से कह सकते हैं कि म्हारे कारोबारी जेफ बेजोस औऱ गेट्स से कम हैं है के. आज इनका डंका भारत से बाहर एशिया और पूरी दुनिया में बज रहा है. अभी तक आपने मुकेश अंबानी का नाम एशिया के सबसे रईस आदमी की सूची में देखा होगा, लेकिन अब गौतम अडानी ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है और वह एशिया के सबसे धनी आदमी बन गए हैं. यही नहीं दुनिया के टॉप 10 अमीर लोगों में भी गौतम अडानी का नाम जुड़ गया है.

सेंटीबिलियनायर लिस्ट में हुए शामिल

ब्लूमबर्ग बिलियनायर्स इंडेक्स के लेटेस्ट आकंड़ों के मुताबिक अडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी की कुल संपत्ति 100 अरब डॉलर के पार रहो गई है. इसी के साथ वह अब सेंटीबिलियनायर लिस्ट में शामिल हो गए हैं. सेंटीबिलियनायर उन लोगों को कहा जाता है जिनकी संपत्ति 100 अरब डॉलर से ऊफर हो. इस तरह अब अडानी एलन मस्क और जेफ बेजोस के साथ इस क्लब में शामिल हो गए हैं. अडानी इस क्लब में शामिल होने वाले दूसरे भारतीय कारोबारी हैं. उनसे पहले इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्री के मुकेश अंबानी का नाम जुड़ चुका है.

दुनिया में कौन किस नंबर पर

ब्लूमबर्ग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 273 बिलियन डॉलर के साथ दुनिया के सबसे धनी आदमी हैं. उनके बाद दूसरे नंबर पर एमेजॉन के जेफ बेजोस हैं, जिनकी कुल संपत्ति 188 बिलियन डॉलर है. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं. इनकी कुल संपत्ति 148 बिलियन डॉलर है. 133 बिलियन डॉलर के साथ बिल गेट्स चौथे, 127 बिलियन डॉलर के साथ वॉरेन बफेट पांचवें, 125 बिलियन डॉलर के साथ लैरी पेज छठे, सेरगी ब्रिन 119 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 7वें नंबर पर, स्टीव बालमेर 108 बिलियन के साथ आठवें नंबर पर, लैरी एलिसन 103 बिलियन डॉलर के साथ 9वें नंबर पर और गौतम अडानी 100 बिलियन डॉलर के साथ 10वें नंबर पर हैं. उनके बाद मुकेश अंबानी 99 बिलियन डॉलर के साथ 11वें नंबर पर हैं. फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग 85 बिलियन डॉलर के साथ 12वें नंबर पर हैं.

इस साल 24 अरब डॉलर बढ़ी संपत्ति

ब्लूमबर्ग बिलियनायर्स इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी की संपत्ति में इस साल 24 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. अडानी इस साल के दुनिया के सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाले कारोबारियों में से एक हैं. बता दें कि अडानी कॉलेज ड्रापआउट हैं. पिछले 2 साल में उनकी संपत्ति लगभग डबल हुई है. ग्रीन एनर्जी से जुड़ी उनकी कंपनी का कारोबार तेजी से फैल रहा है.

ये भी पढ़ें

मुंबई: मेट्रो स्टेशन पर किराए पर उपलब्ध होंगी साइकिल, जानें कितना देना होगा किराया

’BJP-कांग्रेस को हराने नहीं, गुजरात को जीतने आए हैं’- अहमदाबाद में केजरीवाल-भगवंत मान ने किया बड़ा रोड शो

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया