केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत मिली है. अदालत ने निर्देश दिया है कि फिलहाल नारायण राणे को भेजे गए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के नोटिस पर कार्रवाई नहीं की जाए. ये मामला नारायण राणे के जुहू स्थित उनके बंगले में 15 दिनों के भीतर ‘अनधिकृत’ निर्माण को हटाने से जुड़ा है.

कोर्ट ने बीएमसी को कंपनी द्वारा नियमितीकरण आवेदन को सुनने के बाद ही निर्णय लेने का निर्देश दिया है. हाई कोर्ट का यह भी निर्देश है कि नियमितीकरण के आवेदन पर बीएमसी का फैसला नारायण राणे के खिलाफ जाता है तो बंगले के खिलाफ तीन हफ्ते तक कोई कार्रवाई नहीं की जाए. नारायण राणे के स्वामित्व वाली कंपनी ने बंगले के कथित अवैध नवीनीकरण को नियमित करने की मांग की थी.

In a relief to Union Minister Narayan Rane, Bombay High Court has disposed of a petition filed by Kalka Real Estate, which owns a bungalow in Juhu, named ‘Adhish’, where he lives. HC has directed BMC to take a decision only after hearing regularization application by the company pic.twitter.com/haxVfL7lWP
— ANI (@ANI) March 22, 2022

15 दिनों के अंदर ‘अनधिकृत’ निर्माण को हटाने का था निर्देश

बीएमसी के अधिकारी ने कहा कि नोटिस के अनुसार बीजेपी नेता के स्वामित्व वाले बंगले ‘आदिश’ के मालिक/अधिकारियों को नोटिस जारी होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर उपरोक्त ‘अनधिकृत’ निर्माण को हटाने का निर्देश दिया गया. नोटिस के अनुसार, यदि अवैध निर्माण को निर्धारित समय के भीतर नहीं हटाया गया, तो नगर निकाय उसे ध्वस्त कर देगा और बीएमसी का मूल्यांकन विभाग उनसे इस कार्रवाई पर आया खर्च वसूल करेगा.

ये भी पढ़ें- 12वीं के नंबर नहीं, एंट्रेंस से होंगे 45 सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में एडमिशन, UGC चेयरमैन ने समझाई CUET पैटर्न की ABCD

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजम खान ने लोकसभा से दिया इस्तीफा

About the Author
Latest entries
HighlightFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी