अनिल धीरुभाई अंबानी ग्रुप (एडीएजी) के चेयरमैन अनिल अंबानी ने शुक्रवार को रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया. इससे पहले भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) ने अनिल अंबानी के शेयर बाजारों में किसी सूचीबद्ध कंपनी से जुड़ने पर रोक लगा दी थी.

रिलायंस पावर ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि गैर-कार्यकारी निदेशक अनिल डी अंबानी सेबी के अंतरिम आदेश के बाद कंपनी के निदेशक पद से हट गए हैं. रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने भी शेयर बाजार को बताया कि अनिल अंबानी ने ‘सेबी के अंतरिम आदेश के अनुपालन’ में कंपनी के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है. सेबी ने फरवरी में रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड, उद्योगपति अनिल अंबानी और तीन अन्य व्यक्तियों को कथित रूप से धन निकालने के आरोप में प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया था.

एडीएजी समूह की दोनों कंपनियों ने कहा कि आर-पावर और आर-इन्फ्रा के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को राहुल सरीन को पांच साल के कार्यकाल के लिए स्वतंत्र निदेशक के रूप में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया है. हालांकि यह नियुक्ति अभी आम बैठक में सदस्यों की मंजूरी के अधीन है.

ABP Ideas of India: अंजू बॉबी जॉर्ज बोलीं- किसी को उम्मीद नहीं थी मैं मेडल लाऊंगी, 2024 में फिर बढ़ेगा देश का गौरव

ABP Ideas of India: ‘मुंबई में तीन लेयर के फ्लाईओवर चाहिए’, बोले नितिन गडकरी, बुलडोजर बाबा, हिंदुत्व तक पर कही बड़ी बात

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया