
<p style="text-align: justify;"><strong>Randeep Singh Surjewala Corona Positive:</strong> कांग्रेस के नेता और प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला कोरोना संक्रमति हो गए हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है. उन्होंने बताया कि कोरोना की जांच के बाद मेरी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है. रिपोर्ट सामने आने के बाद मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. सुरजेवाला ने बताया कि कल रात मुझे बुखार और सर्दी जैसे लक्षण दिखाई दिए जिसके बाद परीक्षण कराया. उन्होंने कहा कि मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं कि पिछले 24 घंटों में मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों उचित सावधानी बरतें और अपना परीक्षण करवाएं.</p> <p style="text-align: justify;">कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ”कल रात से हल्का बुखार और सर्दी जैसे लक्षण होने के कारण मैंने अपना कोरोना संक्रमण का टेस्ट करवाया जिसमें कोविड पॉजिटिव के लक्षण पाएं गए. पिछले 24 घंटों में मेरे संपर्क में आने वाले सभी साथियों से अनुरोध करता हूं कि वे उचित सावधानी बरतें और अपना कोरोना टेस्ट करवाएं.”</p> <p style="text-align: justify;">इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित पाए गए. सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. फिलहाल, अरविंद केजरीवाल होम आइसोलेशन में हैं. गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.</p>
About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया






