अगर आप हाईवे पर अधिक सफर करते हैं और इस पर बार-बार लगने वाले टोल टैक्स से परेशान हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. अब हाईवे पर सफर करना सस्ता हो सकता है और बार-बार टोल देने के लिए रुकने की किचकिच से छुट्टी मिल सकती है. दरअसल, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रि नितिन गडकरी ने अब 60 किलोमीटर के दायरे में सिर्फ 1 ही टोल प्लाजा के होने की घोषणा की है. इसके अलावा बाकी सभी टोल प्लाजा हटा लिए जाएंगे और लोगों को एक बार ही इस रेंज में टोल देना होगा.

अगले तीन महीने में हो जाएगा काम

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को लोकसभा में सरकार की कई अहम योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि, अब नैशनल हाईवे पर टोल प्लाजा की संख्या सीमित कर दी जाएगी. उन्होंने कहा कि अभी कई ऐसी शिकायतें मिलती हैं जिसमें 10 किलोमीटर की रेंज में ही दूसरा टोल टैक्स देना पड़ता है, जो गलत है और अवैध है. अब लोगों को 60 किलोमीटर के दायरे में सिर्फ एक बार ही टोल देना होगा. यानी अब इतने किलोमीटर के दायरे में सिर्फ 1 टोल प्लाजा काम करेगा. बाकी सभी टोल प्लाजा हटाए जाएंगे. यह काम अगले 3 महीने के अंदर किया जाएगा.

आसपास के लोगों को भी राहत

नितिन गडकरी ने अपने संबोधन में एक और अहम जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अक्सर हाईवे के किनारे रहने वाले लोगों की शिकायत होती थी कि उन्हें एक गांव से दूसरे गांव में जाने के लिए भी टोल देना पड़ता है, जबकि वह आसपास ही रहते हैं. इस समस्या के समाधान पर भी काम किया जाएगा. उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों को टोल नहीं देना होगा. उन्हें एक पास दिया जाएगा, जिसे दिखाकर वह हाईवे पर फ्री में सफर कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें

आजाद के बाद आनंद शर्मा, मनीष तिवारी और तन्खा से मिलीं सोनिया गांधी, क्या खत्म होगा कांग्रेस का ‘जी-23’ संकट?

अब हिमाचल प्रदेश और गुजरात के चुनाव पर फोकस! सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने की मीटिंग

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया