पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने और चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. इसी फेहरिस्त में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हिमाचल प्रदेश के पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंगलवार को बैठक की. इस मीटिंग में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई.

सूत्रों के अनुसार इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप राठौर, सांसद प्रतिभा वीरभद्र सिंह और प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए.

Himachal Pradesh Congress leaders leave from the residence of party president Sonia Gandhi."We discussed over strengthening the party, as elections are approaching…AAP is not yet born in the state, first it will have to learn to walk. Our competition is with BJP," they said pic.twitter.com/PeGC4MlA27
— ANI (@ANI) March 22, 2022

कांग्रेस के एक नेता ने बताया, इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई. संगठन को लेकर भी बात हुई. बैठक से पहले राठौर ने संवाददाताओं से कहा, सोनिया जी हमारे साथ विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा करेंगी, इसलिए यह बैठक बुलाई गई. हिमाचल प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.

मीटिंग के बाद नेताओं ने कहा कि हमने चर्चा की कि पार्टी को कैसे राज्य में मजबूत किया जाए. नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी अभी तक राज्य में पैदा नहीं हुई है, पहले इसे चलना सीखना होगा. हमारा मुकाबला बीजेपी से है.

ये भी पढ़ें- यूक्रेन संकट पर बोले बीजेपी सांसद, ‘रूस को पूरी तरह से दोषी के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए'

ये भी पढ़ें- पाक-चीन पर आर्मी की होगी पैनी नजर, डेडिकेटेड सर्विलांस सैटेलाइट के लिए 4 हजार करोड़ का प्रस्ताव मंजूर

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया