Amol Palekar News: 1970 और 80 के दशक में समानांतर और अर्थपूर्ण सिनेमा के हीरो के तौर पर उभरकर अपनी एक अलग पहचान स्थापित करने वाले अभिनेता अमोल पालेकर (Amol Palekar) खराब स्वास्थ्य के चलते पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं. 77 साल के अमोल पालेकर की पत्नी संध्या गोखले ने ‘एबीपी न्यूज़’ से अमोल पालेकर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर की पुष्टि करते हुए कहा, "अमोल पालेकर की तबीयत को लेकर चिंता करने की कोई बात नहीं है. वो अब ठीक हो रहे हैं और पहले से उनका स्वास्थ्य काफी बेहतर हैं."

एबीपी न्यूज़ ने जब अमोल पालेकर की पत्नी से पूछा कि आखिर उन्हें क्या बीमारी है और वो अस्पताल में क्यों भर्ती हैं, तो उन्होंने बस इतना कहा, "यह उनकी पुरानी बीमारी है. अत्यधिक स्मोकिंग के चलते 10 साल पहले भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मगर अब उनका स्वास्थ्य अच्छा है." इससे अधिक उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. अमोल पालेकर के 70 और 80 के दशक में रजनीगंधा, छोटी सी बात, नरम गरम, गोलमाल, चितचोर, भूमिका, श्रीमान श्रीमती, अनकही, रंग-बिरंगी, घरोंदा, सावन, बातों बातों में जैसी कई हिंदी फिल्मों में काम कर मध्यमवर्गीय नायक के तौर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी.

अमोल पालेकर ने बाजीरावच बेटा (1969) मराठी फिल्म शांतता ! कोर्ट चालू आहे (1971) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. अमोल पालेकर की पहचान हिंदी-मराठी फिल्मों के अभिनेता के अलावा एक मंजे हुए रंगमंच कलाकार, निर्देशक और निर्माता के तौर पर भी होती है. उन्होंने शाहरुख खान और रानी मुखर्जी को लेकर 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘पहेली’ का निर्देशन भी किया था.

यह भी पढ़ेंः PM Modi Interview: यूपी में BJP की ठोक दो वाली राजनीति के आरोपों पर पीएम मोदी ने दिया जवाब, क्या कुछ कहा?

PM Modi Interview: संसद में नेहरू का नाम लेने पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिया ये जवाब, राहुल गांधी पर पलटवार

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया