भारत और अमेरिका के बीच हुए नए स्पेस सिचुएशनल अवेयरनेस समझौते ने भारतीय उपग्रहों को नया रक्षा कवच दे दिया है. अमेरिका के साथ हुए इस समझौते के सहारे जहां भारत को अंतरिक्ष कचरे से अपने संचार उपग्रहों को बचाने में मदद मिलेगी. वहीं एंटी सेटेलाइट एक्शन से लेकर विदेशी उपग्रहों की अनावश्यक ताक-झांक से बचने के उपाय भी मिल सकेंगे.

भारत और अमेरिका के बीच 2+2 रणनीतिक वार्ता के हाशिए पर भारत के इसरो और अमेरिकी रक्षा विभाग के बीच हुए समझौते पर दस्तखत हुए. सूत्रों के मुताबिक इस समझौते के सहारे भारत को अपने सैटेलाइट सिस्टम्स को स्पेस डेबरीज़ यानि अंतरिक्ष में घूमते कचरे की जानकारी हासिल कारने में मदद मिलेगी. यह कचरा उपग्रह संचार के लिए बड़ा खतरा है, क्योंकि जानकारी न होने पर यह कचरा सैटेलाइट से टकरा सकता है.

इतना ही नहीं भारतीय सैटेलाइट के करीब ताक-झांक की नीयत से आने वाले विदेशी उपग्रहों के बारे में भी जानकारी मिल सकेगी. ध्यान रहे कि इसमें खासतौर पर चीनी के टोही उपग्रहों और जासूसी की नीयत से अधिक करीब आने वाले सैटेलाइट के बारे में जनकारी अमेरिका का निगरानी तंत्र भारत से साझा कर सकेगा.

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने जहां अंतरिक्ष को दोनों देशों की साझेदारी का अहम क्षेत्र करार दिया. वहीं स्पेस सिचुएशनल अवेयरनेस एग्रीमेंट को इस कड़ी का अहम पड़ाव करार दिया. इस बीच ABP न्यूज़ के सवाल पर ऑस्टिन ने कहा, स्पेस और साइबर सुरक्षा जैसे अहम मोर्चो पर अमेरिका जहां अपनी क्षमता बढ़ा रहा है, वहीं अपने अहम साझेदारी देशों की क्षमताओं को मजबूत करने पर ज़ोर दे रहा है.

रक्षा और विदेश मंत्रियों की बातचीत के बाद जारी साझा बयान में भी अंतरिक्ष साझेदारी पर खासा ज़ोर दिया है. संयुक्त बयान के मुताबिक नासा और इसरो मिलकर सिंथेटिक अपर्चर रडार सैटेलाइट विकसित कर रहे हैं. यह सैटेलाइट जलवायु परिवर्तन की निगरानी करेगा. इस उपग्रह को 2023 में लॉन्च किया जाना है.

ये भी पढ़ें-Ropeway Accident: देवघर में 46 घंटे बाद पूरा हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, 47 लोगों की बचाई गई जान, 2 महिला समेत 3 की मौत

देश में इतने फीसदी लोगों की मातृभाषा है हिंदी, हर साल हो रहा आंकड़े में इजाफा

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’