Punjab Sand Mining Case: अवैध रेत खनन को लेकर पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे भूपिंदर सिंह हनी पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है. इसको लेकर कांग्रेस ने की चुनाव आयोग से शिकायत की है और कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के छापे राजनीति से प्रेरित हैं.

छापेमारी में क्या-क्या बरामद हुआ?

पिछले दिनों अवैध रेत खनन को लेकर ईडी की टीम ने पंजाब में जो छापेमारी की थी उसमें 10 करोड़ रुपए से ज्यादा नकदी, 21 लाख का सोना और 12 लाख रुपए की रोलेक्स की घड़ी बरामद हुई है. इसके साथ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त हुए हैं. बताया जा रहा है कि इस बरामदगी में सबसे ज्यादा नकदी हनी के ठिकाने से मिला है. ये रकम लगभग 7 से आठ करोड़ रुपये बताई जा रही है.

कोई बैंक की पर्ची भी नहीं दिखा पाए हनी- सूत्र

ईडी सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान उपेंद्र सिंह उर्फ हनी अपने मोहाली वाले घर पर मौजूद थे. ईडी के जांच अधिकारियों ने उनसे उनके यहां बरामद करोड़ों रुपए की बाबत पूछताछ की तो ना तो वह कोई बैंक की पर्ची ही खुद दिखा पाए और ना ही यह बता पाए यह पैसा किसका है या कहां से आया है. ईडी अब इस मामले में हनी समेत उनके कंपनी के दो और निदेशकों को पूछताछ के लिए बुलाने जा रहा है और संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है.

ईडी सूत्रों के मुताबिक, अवैध रेत खनन मामले में मुख्य आरोपी कुदरतदीप सिंह और भूपिंदर सिंह हनी एक अन्य व्यक्ति संदीप के साथ प्रोवाइडर्स ओवरसीज कंपनी में निदेशक हैं. ये कंपनी उसी साल 25 अक्टूबर 2018 में बनी थी, जब अवैध खनन मामले में पंजाब पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी. इस कंपनी में मात्र 60 हजार रुपये का पैडअप कैपिटल था और कुल अधिकृत धनराशि 5 लाख रुपये थी.

ईडी को कंपनी के जरिए काले धन को सफेद करने का शक

ईडी को शक है कि इस कंपनी के जरिए भी काले धन को सफेद किया गया है. ईडी ने इस कंपनी से संबंधित सभी दस्तावेज हनी को पेश करने को कहा है और अगर हनी ऐसा नहीं कर पाए तो गिरफ्तारी तय मानिए. इस सब के बीच अवैध रेत खनन और ईडी की रेड को लेकर सियासी घमासान जारी है. छापे को लेकर बैकफुट पर आई कांग्रेस शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंच गई.

कांग्रेस ही नहीं खुद चन्नी भी मुद्दे को पंजाब की अस्मिता से जोड़कर नया मामले को नया ट्विस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं. पंजाब में 20 फरवरी को 117 सीटों पर वोटिंग है. ऐसे में विपक्ष इस मुद्दे को भरपूत तरीके से भुनाने में जुट गया है.

यह भी पढ़ें-

एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने PM Modi, Joe Biden और Boris Johnson को भी पीछे छोड़ा

Election 2022: 3 राज्यों में चुनाव के लिए आज जारी होगी अधिसूचना, UP में पहले चरण के लिए नामांकन का आखिरी दिन

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया