PUB G News: ‘रब ने बना दी जोड़ी’ ये लाइन आपके कई बार सुनी होगी. लेकिन ‘PubG’ ने बना दी जोड़ी, ऐसा आपने पहली बार सुना होगा. इंटरनेट के इस जमाने में दो अजनबियों का सोशल मीडिया पर ऑनलाइन मिलना, बाते शुरू होना और प्यार में पड़ जाना आम है. ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया है, लेकिन ये थोड़ा अलग है. इस बार प्यार मोहब्बत का इजहार सोशल मीडिया पर नहीं, बल्कि मशहूर गेम पबजी खेलते खेलते हुआ है.

गेम खेलते खेलते प्यार में पड़ गए दो अजनबी

दरअसल पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी का रहने वाला सैनूर आलम पबजी खेलने का शौकीन है. पबजी खेलने के दौरान इसकी मुलाकात कर्नाटक की फ्रिजा नाम की एक महिला से हुई. दोनों गेम खेलते खेलते प्यार में पड़ गए. इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से अपने मोबाइल नंबर शेयर किए और प्यार की ये कहानी आगे बढ़ी.

पहले कभी एक दूसरे से न मिलने वाले सैनूर आलम और फ्रिजा का प्यार धीरे धीरे परवान चढ़ने लगा. फिर एक दिन फ्रिजा कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से फ्लाइट लेकर सैनूरर आलम के गांव धूपगुड़ी पहुंची और सीधे उनके दरवाजे पर आकर ठहर गईं. जब सैनूर ने दरवाजा खोला तो उनकी आंखे खुली की खुली रह गईं.

परिवारवालों ने धूम धाम से कराई शादी

सैनूर बताते हैं, ‘’जब मैंने फ्रिजा को अपने सामने खड़ा देखा तो मैं चौंक गया. मुझे उसके यहां आने की उम्मीद नहीं थी." इसके बाद दोनों की लव स्टोरी का पता उनके परिवार वालों को चला. इसके बाद परिवारवालों ने धूम धाम से दोनों की शादी करा दी.

यह भी पढ़ें:

Corona New Cases: कोरोना केस में 15.8% की उछाल, पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 194720 नए केस, ओमिक्रोन के मामले बढ़कर हुए 4868

Delhi Corona Death Update: दिल्ली में कोरोना से होने वाली मौत में सबसे ज्यादा इनकी संख्या, जानिए कारण

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया