भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता राकेश टिकैत मुजफ्फरनगर में थाना कोतवाली परिसर में धरने पर बैठ गए हैं. सोमवार देर रात जिला अस्पताल परिसर में भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने मारपीट और तोड़फोड़ की थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए BKU के 10 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में राकेश टिकैत अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए.

आरोप है कि देर रात एक होटल में BKU के 3 कार्यकर्ता खाना खाने के लिए गए थे. कार्यकर्ताओं ने खाना खराब बताते हुए होटल मालिक के बेटे के साथ गाली गलौज की. विरोध करने पर उन पर पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों, तीनों कार्यकर्ताओं को लेकर जिला अस्पताल मेडिकल के लिए पहुंची.

कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में फोन कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया, जिसके बाद उन्होंने अपना मेडिकल कराने से इनकार कर दिया. BKU के कार्यकर्ताओं के अधिक संख्या में पहुंचने के बाद उन्होंने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में होटल मालिक के बेटों के साथ फिर मारपीट का प्रयास किया और अस्पताल का सामान उठाकर फेंकने लगे.

बाद में इन्हें हिरासत में ले लिया गया. पुलिस की कार्रवाई से नाराज से किसान संगठन के समर्थकों ने अस्पताल और कोतवाली पर हंगामा कर दिया है तो खुद राकेश टिकैत धरने पर बैठ गए.

ये भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: तबाही मचा रहे रूस के जवान, यूक्रेन दे रहा करारा जवाब, क्या पुतिन दागेंगे परमाणु बम? आया ये जवाब

पाकिस्तान में सियासी घमासान: इमरान की कुर्सी जाना तय! अविश्वास प्रस्ताव पर 31 मार्च को होगी बहस

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया