आज पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे नेपाली पीएम शेर बहादुर देउबा, वृद्धा आश्रम की रखेंगे नींव

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के तीन दिवसीय दौरे का आज आखिरी दिन है. वह आज यूपी के वाराणसी के दौरे पर रहेंगे. वह नेपाली मंदिर से संलग्न वृद्धा आश्रम के जीर्णोद्धार के लिए शिलान्यास करेंगे. सैकड़ों साल बाद यह पहला मौका है जब नेपाल के शासक यहां शिलान्यास के लिए आ रहे हैं.

इससे पहले 1784 में नेपाल नरेश रणबहादुर वीर विक्रम शाह द्वारा काठमांडू के पशुपति नाथ मंदिर के अनुकृति वाले नेपाली मंदिर और धर्मशाला का शिलान्यास किया गया था. लोकार्पण की दृष्टि से 235 साल बाद और शिलान्यास की दृष्टि से 238 साल बाद नेपाल के प्रधानमंत्री शिलान्यास करेंगे. जानकारी के मुताबिक, सुबह 9 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी आगवानी और स्वागत करेंगे. स्वागत के बाद सुबह 9.10 बजे नेपाल के पीएम और यूपी के सीएम सड़क मार्ग द्वारा एयरपोर्ट से निकलेंगे.

काल भैरव का दर्शन पूजन करेंगे नेपाल के पीएम

नेपाल के पीएम का एयरपोर्ट पहुंचने के बाद नेपाली मंदिर तक जाने में पूरे रास्ते सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा. नेपाली पीएम और सीएम योगी एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा सबसे पहले काल भैरव मंदिर पहुंचकर काशी के कोतवाल बाबा श्री काल भैरव का दर्शन पूजन करेंगे. उसके बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर विश्वनाथ धाम पहुंच कर वहां दर्शन पूजन करने के साथ विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करने के साथ विश्वनाथ धाम पर बनी एक छोटी डॉक्यूमेंट्री फिल्म को भी देखेंगे.

नेपाली पीएम दर्शन पूजन के बाद पैदल ही ललिता घाट जाएंगे वहां से पशुपतिनाथ मंदिर जाकर वहां पर समराजेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे और वहीं पर कुछ विशिष्ट लोगों के साथ मुलाकात और बैठक भी करेंगे. सभी कार्यक्रम के बाद वापस विश्वनाथ धाम के रास्ते आकर सड़क मार्ग द्वारा नदेसर स्थित एक होटल जाएंगे. होटल पहुंचकर नेपाल के प्रधानमंत्री और योगी आदित्यनाथ विशिष्ट लोगों और वाराणसी में नेपाली मंदिर से जुड़े लोगों के साथ लंच करेंगे.

पशुपति नाथ के दर्शन भी करेंगे

दोपहर 3 बजे सड़क मार्ग द्वारा एयरपोर्ट जाएंगे एयरपोर्ट पहुंचकर वापस चले जाएंगे. शाम 4 बजे दिल्ली पहुंचेंगे और शाम 4.15 बजे काठमांडू के लिए प्रस्थान करेंगे. भारत और नेपाल ऐसे पड़ोसी देश हैं जो भौगोलिक दृष्टि से भले अलग दिखते हों लेकिन दोनों की संस्कृति, सभ्यता और राजनैतिक रिश्ते गहरे रहे हैं.

नेपाल में हाल के बदले राजनीतिक परिदृश्य की वजह से दोनों देशों के बीच सम्बन्धों में कुछ खटास आयी तो अब जब नेपाल के हालात कुछ सामान्य हुए तो भारत के साथ उसके रिश्ते भी सामान्य होते दिख रहे हैं. इसका आधार बने हैं भगवान भोले शंकर. बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा रविवार को पहुंचने वाले हैं. काशी के देउबा बाबा विश्वनाथ के दर्शन के साथ ही गंगा किनारे स्थित पशुपति नाथ के दर्शन भी करेंगे.

यह भी पढ़ें.

यूक्रेन संकट के बीच भारत ने दिया शांति प्रयासों में योगदान का प्रस्ताव, रूस ने कहा भारत कोशिश करे तो हमें कोई ऐतराज नहीं

MSP कानून पर आगे बढ़ी केंद्र सरकार: कमेटी के लिए किसान मोर्चा से मांगे नाम, जवाब में मोर्चे ने पूछे ये सवाल

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News