Arvind Kejriwal in Gujarat: पंजाब फतह करने के बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की नज़रे गुजरात विधानसभा के चुनाव पर है. आज से केजरीवाल गुजरात में शंखनाद करने जा रहे हैं. अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे. दोनों नेता अहमदाबाद में रोड शो भी करेंगे.

शाम 4 से 6 बजे के बीच होगा रोड शो

अरविंद केजरीवाल आज सुबह 10 बजे गांधी आश्रम ज़ाएंगे. जबकि शाम 4 से 6 बजे के बीच अरविंद केजरीवाल और भगवत मान का अहमदाबाद में रोड शो होगा. दोनों तिरंगा यात्रा में भी हिस्सा लेंगे. इसके बाद कल यानी तीन अप्रैल अरविंद केजरीवाल सुबह 10:30 बजे स्वामीनारायण मंदिर दर्शन के लिये पंहुचेंगे. जिसके बाद गुजरात से जुड़े पार्टी नेताओं से मुलाक़ात करेंगे और फिर शाम में दिल्ली रवाना होंगे.

अरविंद केजरीवाल का गुजरात का ये दो दिन का दौरा और भगवंत मान के साथ बड़ा रोड शो एक तरह से इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी का शंखनाद माना जा रहा है. पार्टी नेताओं की मानें तो दो मुख्यमंत्री के एक साथ इस रोड शो में शामिल होने से कार्यकर्ताओं का हौसला तो बढ़ेगा ही साथ ही गुजरात के लोगों के बीच एक बड़ा संदेश भी जाएगा कि आम आदमी पार्टी पूरे जोर-शोर से इस बार गुजरात का चुनाव लड़ने जा रही है.

हिमाचल पर भी केजरीवाल की नज़र

दरअसल पंजाब में एतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी अब बाकी राज्यों में एंट्री का रास्ता खोलने की तैयारी कर रही है. इस साल के आखिर में हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव होने हैं. आम आदमी पार्टी इसके लिए तैयारियों में जुट गई है. दिल्ली मॉडल के जरिए पंजाब में जमीन बनी और अब पंजाब के जरिए AAP पूरे देश में फैलना चाहती है.

यह भी पढ़ें-

श्रीलंका में राष्ट्रपति ने किया आपातकाल का एलान, खस्ताहाल हो चुकी अर्थव्यवस्था के बाद सड़कों पर हिंसा

Ukraine-Russia War: रूस की सीमा में पहली बार घुसा यूक्रेन, तेल डिपो पर की एयरस्ट्राइक

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’