Punjab Election 2022: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने एबीपी न्यूज़ के खास चुनावी कार्यक्रम ‘घोषणापत्र’ में पंजाब के सियासी हालात पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए. जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस के विधायक बीजेपी का रुख क्यों कर रहे हैं? तो सिद्धू ने कहा कि बीजेपी एजेंसियों का इस्तेमाल करती है. सिद्धू ने अपने खास अंदाज़ में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, "बीजेपी ने जालंधर में एक दफ्तर खोला है. उन्होंने एक मैसेज भेजा है, आम लोग जिनके घर में पहले से ही ईडी का नोट जा चुका है. उन्होंने कहा भैया या तो आ जाओ हमारे ऑफिस जालंधर, नहीं तो कर देंगे अंदर

नवजोत सिद्धू ने कहा, "ये बात सही है. ये ईडी की भाषा, ये जितनी बड़ी बड़ी संस्थाएं हैं, उनको नचाने की भाषा, ये बीजेपी की तरफ से ही है." जब सिद्धू से सवाल हुआ कि कांग्रेस के एमएलए ईडी से क्यों डर रहे हैं? इस पर उन्होंने कहा, "मैं न तो डरा हूं, अगर नवजोत सिंह सिद्धू डरता तो इसी बीजेपी की 6 साल की राज्यसभा ऐसे हवा में न उछालता."

बीजेपी छोड़ने को लेकर क्या बोले सिद्धू?

बीजेपी को छोड़ने को लेकर सिद्धू ने कहा, "क्यों छोड़ी? इसलिए छोड़ी क्योंकि ये लोग मुझे इन्हीं तस्करों, जिनके खिलाफ आज पर्चे कटे हैं और वो भी 6 साल बाद. इन्हीं तस्करों से, इन्हीं चोरों से, इन्हीं डकैतों से सांझ रखने की बात कहते थे. और ये कहते थे कि आप इनकी कैंपेन कर दो तो ठीक है. फिर राज्यसभा इसलिए दी गई कि सिद्धू तुम पंजाब में नहीं आओगे. तुम या तो इनकी कैम्पेन करोगे या तो नहीं तो तुम पंजाब से परे हो जाओगे. अगर मैं किसी तगड़े नेता को कहूं कि वो गुजरात में नहीं जाएगा, तो क्या वो बर्दाश्त कर पाएगा."

कैप्टन अमरिंदर पर साधा निशाना

नवजोत सिंह सिद्धू ने अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि पांच साल तक मैं लड़ता रहा. मुझे पहले ही एक साल में घर बैठा दिया गया और मुझे जिन्होंने घर बैठाया आज वही घर बैठे हैं. जिस सीएम ने दरवाजे बंद किए, उसके लिए दरवाजे बंद हो चुके हैं. उन्होंने कहा, "वो मुख्यमंत्री था ही नहीं हमारा. हमारे 78 विधायक थे लेकिन हमारा मुख्यमंत्री नहीं था. हमारा सीएम बीजेपी के हाथों में था."

IT Raid: अखिलेश यादव के करीबी संजू और मन्नू भी इनकम टैक्स के रडार पर, पढ़िए इनसाइड स्टोरी

Delhi New Guidelines: दिल्ली में लगा वीकेंड कर्फ्यू, 50% क्षमता के साथ प्राइवेट दफ्तरों में होगा काम, जानें क्या-क्या रहेंगी पाबंदियां

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया