मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक मुस्लिम कबाड़ी वाले से जबरदस्ती जय श्री राम बुलवाने का मामला सामने आया है. एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवक एक मुस्लिम कबाड़ी वाले पर बार-बार जय श्री राम बोलने के लिए जोर डाल रहे हैं. पीड़ित शख्स मना कर रहा है तो उसे धमकाते दिख रहे हैं. काफी देर तक आरोपी पीड़ित पर जय श्री राम बोलने का डराते-धमकाते रहे तब पीड़ित को दबाव में आकर जय श्री राम का नारा लगाया.

उज्जैन के एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने कहा, "आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की पहचान भी हो गई है. कुछ लोग इस तरह की घटनाओं के जरिए समाज में गलत संदेश दे रहे हैं. पुलिस इस मामले पर कार्रवाई कर रही है, चाहें इनका किसी भी पक्ष से संबंधित हो."

क्या है मामला
ये पीड़ित शख्स उज्जैन का रहने वाला है, जो कबाड़ी का काम करता है. उज्जैन के सेकली गांव में कबाड़ बेचने गया था, वहां हिंदूवादी संगठन के कुछ लोगों ने इसे घेर लिया. वह लोग अपनी मोटरसाइकिल निकाल रहे थे, अचानक पीड़ित शख्स उनकी मोटरसाइकिल के सामने आ गया. पहले उन लोगों ने पीड़ित का सारा समान सड़क पर फेंक दिया, फिर उन्होंने इस बात पर आपत्ति जताई कि बिना उनकी परमीशन के गांव में प्रवेश कैसे किया. इसके बाद उसके साथ मारपीट हुई और जबरन जय श्री राम के नारे लगवाए गए. इसी दौरान किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया.

फिलहाल पीड़ित शख्स की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. दो नामजद और चार अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. आरोपियों की तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें-
Mann Ki Baat: पीएम मोदी बोले- स्वच्छ भारत अभियान के संकल्प को कभी भी मंद नहीं पड़ने देना है

Rajasthan Power crisis: राजस्थान में बिजली संकट गहराया, वसुंधरा राजे ने बताया कांग्रेस सरकार का कुप्रबंधन

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया