Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित हुए थे. बीजेपी ने पंजाब को छोड़कर बाकी बचे चार राज्यों में जीत हासिल की. उसके बाद से 10 दिन बीत गए हैं, लेकिन अब तक बीजेपी के जीते चारों राज्यों में नई सरकार का गठन नहीं हुआ है.

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ का चेहरा तो तय है. शपथ ग्रहण की तारीख 25 मार्च भी तय है, लेकिन अब तक मंत्रिमंडल की तस्वीर साफ नहीं है.

उत्तराखंड में भी शपथ ग्रहण की तैयारी तेज हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के नाम पर अब तक सस्पेंस है. इसी भागदौड़ में कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में बैठक कर रहे हैं.

यही हाल गोवा का है, जहां कार्यवाहक सीएम प्रमोद सावंत दिल्ली में हैं. पांच विधायकों के समर्थन के बावजूद बीजेपी ने अब तक सरकार बनाने का दावा भी नहीं किया है. सावंत की बैठक भी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ हुई.

यही हाल मणिपुर में है, जहां जीत तो मिली, लेकिन चेहरा अब तक साफ नहीं है. यहां भी कार्यवाहक सीएम एन बीरेन सिंह दिल्ली में हैं. उनकी बैठक भी अमित शाह के साथ हुई.

उत्तराखंड में हलचल तेज

बता दें कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, इसको लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं हो पाई है. 21 मार्च यानि कल केंद्र से पर्यवेक्षक के रुप में राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी देहरादून पहुंचेंगे. विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी.

उत्तराखंड सरकार का शपथग्रहण भव्य बनाने की तैयारी

उत्तराखंड में बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को बड़े इवेंट के तौर पर बनाने की तैयारी कर रही है. शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने का खाका तैयार कर लिया गया है. इस बार का शपथ ग्रहण समारोह राज भवन की बजाए देहरादून के परेड ग्राउंड में होने वाला है. इस कार्यक्रम के जरिए जनता के जुड़ाव की रूपरेखा भी बनेगी. इस कार्यक्रम के जरिए पार्टी जनता के बीच आमजन को आमजन की सरकार का संदेश देने की कोशिश कर रही है. खुद प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार ने वर्चुअल माध्यम से बैठक लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए वर्चुअल माध्यम से दिशा निर्देश दिए थे, उसी के अनुरूप भाजपा मुख्यालय में यह बैठक आयोजित की गई थी.

यह भी पढ़ें-

राजस्थान के CM अशोक गहलोत के बेटे वैभव के खिलाफ महाराष्ट्र में FIR, जानें क्या है मामला

India Japan Summit 2022: शिखर वार्ता में उठा यूक्रेन संकट का भी मुद्दा, जापान ने भारत के साथ सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया