उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं. पिछले दो दिनों में आनंदीबेन पटेल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी, देश के गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत गुजरात के कई सांसदों से मुलाकात की. यही नहीं गुजरात के एक सांसद के घर पर शुक्रवार सुबह नाश्ता किया और शाम को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. आमतौर पर वो दिल्ली कम आती हैं, लेकिन इस बार का उनका दिल्ली दौरा चर्चा में है.

दरअसल, इसी साल जुलाई में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं और राज्यसभा समेत देश के ज्यादातर राज्यों में बीजेपी के पास पर्याप्त बहुमत होने के चलते यह तय माना जा रहा है कि राष्ट्रपति सत्ता पक्ष के खेमे से ही होगा. ऐसे में आनंदीबेन पटेल का यह दिल्ली दौरा कुछ खास माना जा रहा है.

दौरा, चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा

सूत्रों की मानें, तो आनंदीबेन पटेल का दिल्ली दौरा राष्ट्रपति चुनाव और गुजरात के चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है. फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि ना ही बीजेपी खेमे से और ना ही खुद आनंदीबेन पटेल के खेमे से हुई है, लेकिन जानकार उनके इस दौरे के कई मायने निकाल रहे हैं.

20 जुलाई 2019 से यूपी की राज्यपाल

बता दें कि आनंदीबेन पटेल 20 जुलाई 2019 से उत्तर प्रदेश की राज्यपाल हैं. वे राम नाइक का कार्यकाल समाप्त होने पर प्रदेश की राज्यपाल बनीं. इससे पहले वो छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की राज्यपाल रह चुकी हैं. जनवरी 2018 में आनंदीबेन पटेल, ओम प्रकाश कोहली की जगह मध्य प्रदेश की राज्यपाल बनीं, जो सितंबर 2016 से अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे. बाद में अगस्त 2018 में छत्तीसगढ़ की राज्यपाल बनीं, पिछले राज्यपाल बलराम दास टंडन के आकस्मिक निधन के कारण उन्हें अतिरिक्त प्रभार दिया गया.

गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं

आनंदीबेन पटेल गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं. 2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने, जिसके बाद उनकी जगह पर आनंदीबेन पटेल ने गुजरात के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. उन्होंने 7 अगस्त 2016 को सीएम पद को संभाला था.

ये भी पढ़ें-

<a title="इमरान खान की जाती है कुर्सी तो कौन बनेगा पाकिस्तान का प्रधानमंत्री? ये हैं टॉप तीन दावेदार" href="https://www.abplive.com/news/world/who-is-likely-to-replace-imran-khan-as-the-next-prime-minister-of-pakistan-2093019" target="">इमरान खान की जाती है कुर्सी तो कौन बनेगा पाकिस्तान का प्रधानमंत्री? ये हैं टॉप तीन दावेदार

<a title="Pariksha Pe Charcha के दौरान छात्रों ने पूछे ये 5 सवाल, जानें प्रधानमंत्री मोदी ने क्या दिया जवाब" href="https://www.abplive.com/news/india/pariksha-pe-charcha-2022-pm-modi-answered-the-questions-said-be-confident-on-your-preparation-do-not-create-panic-situation-2092922" target="">Pariksha Pe Charcha के दौरान छात्रों ने पूछे ये 5 सवाल, जानें प्रधानमंत्री मोदी ने क्या दिया जवाब

About the Author

Latest entries
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली
RELIGIOUSFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें