तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने रविवार को एक दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की. उनकी इस मुलाकात के बाद साल 2024 लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के खिलाफ एक मजबूत मोर्चा खड़ा करने की कवायद मानी जा रही है. इस बीच, शिवसेना नेता संजय राउत ने थर्ड फ्रंट के बारे में बताया कि उन्होंने कभी ऐसा नहीं कहा कि कांग्रेस के बिना राजनीतिक मोर्चा का गठन किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि जब ममता बनर्जी ने थर्ड फ्रेंट के गठन का सुझाव दिया था, उस वक्त शिवसेना पहली पार्टी थी जिसने कांग्रेस को साथ लेकर चलने को कहा था. उन्होंने आगे कहा कि के. चंद्रशेखर राव में यह क्षमता है कि सभी को साथ लेकर चल सकें. इससे पहले, कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा, तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव मुंबई पधारे और सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं से मिलकर बोले कि बीजेपी के विरोध में विपक्षी गठबंधन बनाना चाह रहे हैं. क्या कांग्रेस के बग़ैर यह संभव है? यह सवाल अघाड़ी के नेताओं से है.

वहीं केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, अगर शिवसेना और बाकी पार्टियां मिलकर तीसरा मोर्चा भी बना लें तब भी हम (एनडीए) पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. साल 2024 में बीजेपी दोबारा से सत्ता में आएगी. जिन पांच राज्यों में अभी चुनाव चल रहे हैं, वहां भी हम जीतेंगे.

केसीआर ने कहा, शरद पवार ने तेलंगाना राज्य बनने के समय समर्थन दिया था. हम उनका धन्यवाद देते हैं. यह देश ठीक से नहीं चल पा रहा है. ढंग से विकास नहीं हो पा रहा है. 75 साल के आज़ादी के बाद जिस तरह के हालात होने चाहिए वो नहीं हैं. नए एजेंडा और आशा के साथ देश को आगे ले जाने का वक्त आ गया है. जल्द से जल्द हम देश के अन्य पक्षों से बात करेंगे और सभी इकट्ठा बैठेंगे. आज तय हुआ है कि सभी लोगों से बात करके रास्ता हम निकालेंगे और उसके बाद जनता के सामने एक एजेंडा पेश करेंगे.

ये भी पढ़ें:

केसीआर की उद्धव-शरद पवार से मुलाकात पर कांग्रेस ने उठाए सवाल तो बीजेपी बोली-2024 में हम पर नहीं पड़ेगा कोई असर

चंद्रशेखर राव की शरद पवार और उद्धव ठाकरे से मुलाकात का क्या है राष्ट्रपति चुनाव के गणित से कनेक्शन?

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली