उपचुनाव को लेकर बंगाल में बदली 12वीं की परीक्षा सूची, CM ममता बोलीं- 6-15 अप्रैल के बीच नहीं होगी कोई परीक्षा

पश्चिम बंगाल में उपचुनाव को देखते हुए हायर सेकेंडरी यानी उच्च माध्यमिक (12वीं) की परीक्षा सूची में बदलाव किया गया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज यानी गुरुवार को राज्य के शिक्षा अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा, "राज्य में हायर सेकेंडरी परीक्षाओं के लिए कुछ विषयों की तिथियां बदली गई हैं. उपचुनाव के चलते 6-15 अप्रैल के बीच कोई परीक्षा नहीं होगी. परीक्षाएं 26 अप्रैल के बजाय 27 अप्रैल को खत्म होंगी."

पश्चिम बंगाल में दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं. राज्य में जिन दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें से एक विधानसभा और एक लोकसभा सीट है. आसनसोल लोकसभा सीट और बालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा, जिसके लिए 12 अप्रैल को मतदान होगा. इसी के मद्देनजर परीक्षा सूची में बदलाव किया गया है.

West Bengal | Dates for a few subjects for the Higher Secondary exams in the state changed; no exams will be held between April 6-15 due to bypolls. The exams will end on April 27, instead of April 26: CM Mamata Banerjee pic.twitter.com/84ewZ1pcFJ
— ANI (@ANI) March 17, 2022

हायर सेकेंडरी परीक्षा 02 अप्रैल से शुरू हो रही है

उपचुनाव 12 अप्रैल को है, जबकि हायर सेकेंडरी परीक्षा 02 अप्रैल से शुरू हो रही है. 11 और 13 अप्रैल को परीक्षाएं थीं. 12 अप्रैल को कोई परीक्षा नहीं थी. हालांकि, परीक्षा नहीं होने पर भी उसके पहले और बाद वाले दिन परीक्षा होने के चलते परेशानी हो सकती थी, क्योंकि मतदान केंद्र के रूप में स्कूलों को ही इस्तेमाल में लाया जाता है. इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान किया है कि छह अप्रैल से 15 अप्रैल तक कोई परीक्षा नहीं होगी.

पांच राज्यों में चुनाव से नहीं बदली उपचुनाव के लिए तारीख

राज्य सरकार ने हायर सेकेंडरी परीक्षा को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग को चिट्ठी भी लिखी थी, जिसमें उपचुनाव के लिए तिथि में बदलाव करने की मांग की गई थी. हालांकि, पांच राज्यों में चुनाव के चलते चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीखों में बदलाव से इनकार कर दिया था, जिसके बाद सीएम ममता बनर्जी ने परीक्षा की तिथि बदलने का ऐलान किया.

ये भी पढ़ें-

कौन हैं ममता बनर्जी के रिश्तेदार अभिषेक बनर्जी जिन्हें ED ने कोयला घोटाले में किया समन- Pics

जी-23 की बैठक में चुनावी हार को लेकर प्रियंका गांधी पर उठे सवाल, नेताओं ने कहा- पार्टी चला रहे कुछ सनकी लोग

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News