राजधानी दिल्ली में पुलिस ने शनिवार देर रात मुठभेड़ के बाद हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. दिल्ली पुलिस का एनकाउंटर नार्थ ईस्ट दिल्ली के गांधीनगर इलाके के पास हुआ. इस मुठभेड़ में शौकीन नाम के बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे बाद में पुलिस ने अस्पताल भर्ती कराया. शौकीन एक नामी बदमाश है जिसपर पहले ही दर्जन भर मामले दर्ज हैं.

हत्या के मामले में पुलिस को थी शौकीन की तलाश

दिल्ली पुलिस के मुताबिक शौकीन ने अपने साथी ज़ीशान के साथ मिलकर हाल ही में गांधीनगर में घर में घुसकर फातिमा नाम की महिला की हत्या कर दी थी. फातिमा को करीब दर्जन भर गोली मारी गयी थी. पुलिस के मुताबिक फातिमा एक फैक्ट्री में काम करती थी और अपने परिवार से अलग गांधीनगर में एक किराए के मकान में रहती थी. हत्याकांड के बाद पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापे मारी कर रही थी. इस हत्याकांड में सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज से लीड मिलने के बाद पुलिस ने एक आरोपी ज़ीशान को पहले ही पकड़ लिया था जिससे पूछताछ के बाद शौकीन के इस वारदात में शामिल होने का पता चला था.

शौकीन ने पुलिस पर की फायरिंग

दरअसल दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी बदमाश गांधीनगर पुस्ते की तरफ आएंगे. पुलिस ने पहले से ही ट्रैप लगा रखा था. पुलिस की टीम को देखते ही आरोपी भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. एक गोली पुलिस बेरिकेट पर लगी. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें से एक गोली शौकीन नाम के बदमाश के पैर में लगी.

पूछताछ में हुआ ये खुलासा

दिल्ली पुलिस के मुताबिक पूछताछ में शौकीन खान और ज़ीशान ने बताया कि उन्हें गांधीनगर इलाके की ही रहने वाली मधु उर्फ आरती नाम की एक महिला ने 1 लाख रुपये में फातिमा की हत्या की सुपारी दी थी. दिल्ली पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान पता चला है कि मधु उर्फ आरती और फातिमा के बीच प्रॉपर्टी को लेकर एक पुराना विवाद चला आ रहा था. उसी के चलते मधु ने फातिमा की हत्या की साजिश रची और इन दोनों कॉन्ट्रैक्ट किलर को 1 लाख रुपये में सुपारी दे दी. फिलहाल पुलिस मधु उर्फ आरती की तलाश कर रही है, जिसके बाद ही इस पूरी साजिश के पीछे से पर्दा उठ पाएगा.

गोवा: प्रमोद सावंत कल लेंगे सीएम पद की शपथ, समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी समेत ये बड़े नेता

संजय राउत बोले- ‘BJP ने PDP को मजबूत किया, महबूबा मुफ्ती जो बोल रही हैं, उसके लिए भगवा पार्टी ही जिम्मेदार'

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया