एग्जिट पोल के नतीजों के बाद बीजेपी में बैठकों का दौर, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने की पीएम मोदी से मुलाकात

<p style="text-align: justify;">10 मार्च को आने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को प्रधानमंत्री <a title="नरेंद्र मोदी" href="https://www.abplive.com/topic/narendra-modi" data-type="interlinkingkeywords">नरेंद्र मोदी</a> से मुलाकात की. सीएम सावंत ने प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी से मुलाकात की. दोनों नेताओं की ये मुलाकात करीब 30 मिनट तक चली. सीएम सावंत ने एग्जिट पोल के बाद राजनीतिक हालातों को लेकर प्रधानमंत्री के साथ चर्चा की.&nbsp;</p> <p style="text-align: justify;">पीएम से मुलाकात के बाद प्रमोद सावंत ने कहा कि 10 मार्च को परिणाम आएगा. बीजेपी राज्य में 20 से ज्यादा सीटें जीतेगी. ज्यादातर एग्जिट पोल बीजेपी की ही जीत दिखा रहे हैं. सीएम सावंत ने दावा किया बीजेपी को क्षेत्रीय पार्टी का समर्थन मिलेगा. सीएम सावंत ने कहा कि क्षेत्रीय पार्टियों की मांग को लेकर केंद्रीय नेतृत्व उनके संपर्क में रहेगा. जरूरत पड़ने पर हम एमजीपी का समर्थन ले सकते हैं.&nbsp;</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News