कार्बन ब्लैक उत्पादक एप्सिलॉन कार्बन ने कैथोड क्षेत्र में कदम रखने की योजना के तहत 1,200 करोड़ रुपये के निवेश से दुनिया का पहला पॉलिमेटेलिक नॉड्यूल संयंत्र स्थापित करने की घोषणा की है. इस संयंत्र के लिए नॉड्यूल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एप्सिलॉन ने एक अमेरिकी कंपनी के साथ करार भी किया है. एप्सिलॉन ने मंगलवार को नैस्डेक में सूचीबद्ध ‘द मेटल्स कंपनी’(टीएमसी) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए.

लिथियम आयन बैटरियों के लिए कैथोड बनाने में कच्चे माल के तौर पर नॉड्यूल का इस्तेमाल होता है. गहरे समुद्र की तलहटी में कई धातुओं से भरपूर नॉड्यूल पाए जाते हैं. एप्सिलॉन के प्रवर्तक एवं प्रबंध निदेशक विक्रम हांडा ने कहा कि इस करार के तहत टीएमसी 10 लाख टन नॉड्यूल की आपूर्ति करेगी. इससे प्रस्तावित संयंत्र में 30,000 टन कैथोड बनाए जाएंगे जो वर्ष 2025 तक 25 गीगावॉट की क्षमता पैदा कर सकते हैं.

गहरे समुद्र में पाया जाता है नॉड्यूल

करार की शर्तों के मुताबिक, दोनों ही कंपनियां गहरे समुद्र में पाए जाने वाले नॉड्यूल के प्रसंस्करण का वाणिज्यिक संयंत्र स्थापित करने की व्यवहार्यता का अध्ययन भी कराएंगी. हांडा ने कहा कि दोनों कंपनियां 1,200 करोड़ रुपये के शुरुआती निवेश से दुनिया का पहला वाणिज्यिक पॉलिमेटेलिक नॉड्यूल प्रसंस्करण संयंत्र मिलकर स्थापित करेंगी. इसके लिए समूचा निवेश एप्सिलॉन कार्बन ही करेगी.

हांडा ने पीटीआई-भाषा से कहा कि प्रस्तावित संयंत्र को लेकर कई राज्यों के साथ बात चल रही है और जल्द ही संयंत्र की जगह के बारे में कोई फैसला होने की उम्मीद है. उन्होंने इस वित्त वर्ष के अंत तक संयंत्र का निर्माण शुरू होने और 2025 तक संचालन शुरू होने की उम्मीद जताई है.

कैथोड की घरेलू मांग है शून्य

हालांकि, घरेलू स्तर पर किसी भी कंपनी के लिथियम-आयन बैटरी उत्पादन में शामिल नहीं होने से कैथोड की घरेलू मांग शून्य ही है लेकिन वर्ष 2030 तक इसका बाजार बढ़कर एक लाख टन हो जाने की संभावना है. इस मौके पर टीएमसी के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गेरार्ड बैरन ने कहा कि भारत सरकार कम लागत वाली एवं पर्यावरणानुकूल अर्थव्यवस्था के विकास के लिए प्रयासरत है और पॉलिमेटेलिक नॉड्यूल संकलन व्यवस्था के विकास से यह झलकता भी है.

नवाज शरीफ की पार्टी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर साधा निशाना, कहा- तमाशे का ढ़ोंग बंद करे इमरान खान

राजनीतिक के साथ आर्थिक संकट से भी परेशान, कर्ज के लिए चीन, यूएई और सऊदी अरब से गुहार लगा रहा है पाकिस्तान

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’