Nawab Malik On Aishwarya Rai Bachchan: पनामा पेपर्स (Panama Papers) मामले में फिल्म अभिनेत्री और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की पूछताछ पर एनसीपी (NCP) नेता नवाब मलिक (Nawab Malik) ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान इस पूछताछ की टाइमिंग पर संदेह जताया. उन्होंने कहा कि जया बच्चन (Jaya Bachchan) समाजवादी पार्टी (SP) की सांसद (MP) सदस्य हैं. पनामा लीक का मामला नया नहीं है. सेलेक्टिव नोटिस दिया गया और पूछताछ हुई तो निश्चिततौर पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र (Maharashtra) सरकार में नवाब मलिक ने कहा, "इसकी टाइमिंग देखने के बाद तो लग रहा है. जया बच्चन जी समाजवादी पार्टी की सांसद सदस्य हैं. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में जिस तरह से चीज़ें हो रही हैं और पनामा लीक का मामला कोई नया नहीं है. और बहुत सारे नाम हैं. सेलेक्टिव जिस तरह से नोटिस दिया गया. पूछताछ हुई. तो निश्चित रूप से सवाल खड़े हो रहे हैं कि कहीं राजनीति से प्रेरित तो नहीं."

नवाब मलिक ने कहा, "इसकी टाइमिंग ही सबसे बड़ा सवाल है. क्या जया बच्चन पर दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है. जिस तरह से वो संसद में बोल रही थीं. हमें लगता है कि निश्चित रूप से राजनीति से प्रेरित है ये मामला. उत्तर प्रदेश के चुनाव बेहद पास हैं. इसको लेकर जया बच्चन पर दबाव बनाने के लिये किया जा रहा है. ये सवाल स्वाभाविक है और इससे इंकार नहीं किया जा सकता."

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया