दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती के मौके पर हुई हिंसा की हर तरफ चर्चा है. इस मामले में अब तक 22 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, वहीं राजनीति भी जमकर शुरू हो चुकी है. इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली हिंसा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. अमित शाह ने दिल्ली पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि, दंगाइयों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई करें कि दोबारा दिल्ली में इस तरह के दंगे और हिंसा ना हो पाए.

फोन पर पुलिस कमिश्नर को दिए निर्देश
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि, दोबारा दिल्ली में इस तरह की घटना ना हो पाए इसके लिए जो भी जरूरी कदम हैं वो उठाए जाएं. वहीं मामले की तेजी से जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं. बता दें कि दिल्ली में हिंसा के तुरंत बाद अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से फोन पर बात की थी और उचित कदम उठाने के निर्देश दिए थे.

दिल्ली हिंसा को लेकर राजनीति
दिल्ली में हिंसा को लेकर राजनीति भी शुरू हो चुकी है. विपक्षी दल इस घटना को लेकर केंद्र की मौजूदा सरकार और पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठा रहे हैं. वहीं बीजेपी की तरफ से भी जवाब दिया जा रहा है. क्योंकि दिल्ली में पुलिस और कानून-व्यवस्था केंद्रीय गृहमंत्रालय के तहत आती है, इसीलिए केंद्र विपक्ष के निशाने पर है. लेकिन इसका जवाब देने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तरफ से देश के नाम एक चिट्ठी जारी की गई, जिसमें कांग्रेस शासनकाल के दौरान दंगों का जिक्र किया गया. इसके बाद बीजेपी के प्रवक्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने कांग्रेस से राजस्थान के करौली में हुई हिंसा पर जवाब मांगा. साथ ही कहा कि, कांग्रेस पार्टी भूल जाती है कि सबसे ज्यादा दंगे अगर किसी के शासन में हुए तो वो कांग्रेस पार्टी के शासन में हुए हैं.

लगातार हो रही हैं गिरफ्तारियां
दिल्ली पुलिस हिंसा मामले को लेकर अब लगातार गिरफ्तारियां कर रही है. सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से लोगों की पहचान की जा रही है, जो लोग किसी भी तरह इस हिंसा में शामिल थे उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जा रहा है. पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जिसे कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस सभी आरोपियों की रिमांड ले रही है. जिसके बाद आरोपियों से हिंसा को लेकर पूछताछ की जा रही है. दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने घटना को लेकर बताया कि, शाम करीब 4.15 बजे हनुमान जयंती के मौके पर शोभायात्रा निकाली गई थी. शाम करीब 6:15 बजे तय रास्तों पर शोभायात्रा निकली. शोभा यात्रा के दौरान पीछे चल रहे लोग तीखी बहस होने के बाद रुक गए, जिसके बाद पथराव शुरू हुआ. कमिश्नर ने मस्जिद में भगवा झंडा फहराने के दावे से इनकार किया.

ये भी पढ़ें -

Jahangirpuri Violence: जहांगीरपुरी में फिर पथराव, मौके पर RAF तैनात, पुलिस ने कहा- ये मामूली घटना

महाराष्ट्र में धार्मिक जगहों पर इजाजत के बाद ही लगाया जा सकेगा लाउडस्पीकर, विवादों के बीच उद्धव सरकार का बड़ा फैसला

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया