ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हेमनंद बिस्वाल (Hemananda Biswal) का 83 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने भुवनेश्वर में अंतिम सांसें लीं. हेमनंद बिस्वाल ओडिशा की राजनीति में एक बड़ा चेहरा थे और दो बार राज्य के मुख्यमंत्री बने. वो कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक थे. वो पिछले कुछ समय से बीमारी से ग्रसित थे, जिसके बाद भुवनेश्वर के एक प्राइवेट अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था.

बता दें कि हेमनंद बिस्वाल को ओडिशा में दलितों और आदिवासियों का बड़ा नेता माना जाता रहा है. उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक करियर में इन समुदायों के लिए खासतौर पर काम किया. बिस्वाल ओडिशा के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री बने थे.

पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के पूर्व सीएम के निधन पर ट्वीट कर दुख जताया. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि, ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हेमनंद बिस्वाल जी के निधन से दुखी हूं. वो जनता की सेवा में कई सालों तक एक्टिव रहे और लोगों के लिए उनके बीच रहकर खूब काम किया. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदना उनके परिवार और चाहने वालों के साथ हैं.

Anguished by the passing away of former Odisha CM Shri Hemananda Biswal Ji. He was active in public life for many years and worked extensively among people. In this sad hour, my thoughts are with his family and supporters. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 25, 2022

राहुल गांधी और नवीन पटनायक ने किया ट्वीट
हेमनंद बिस्वाल के निधन पर तमाम नेताओं ने ट्वीट कर दुख जताया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी उनकी तस्वीर के साथ एक पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा कि, हेमनंद बिस्वाल जी के परिवार और दोस्तों के साथ मेरी संवेदना है. वो कांग्रेस पार्टी के एक मजबूत स्तंभ थे और उन्हें एक महान आदिवासी नेता के तौर पर याद किया जाएगा.

My heartfelt condolences to the family and friends of Shri Hemananda Biswal ji.

He was a stalwart of the Congress Party and would be remembered as a great tribal leader. pic.twitter.com/wNFJ1mDArj
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 25, 2022

राहुल के अलावा ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी हेमनंद बिस्वाल के निधन पर उन्हें याद किया. उन्होंने कहा कि, मैं वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हेमनंद बिस्वाल के निधन की खबर सुनकर काफी दुखी हूं. उन्हें हमेशा उनके राज्य और लोगों के विकास के लिए किए गए कामों के लिए याद किया जाएगा.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली