Om Prakash Chautala on CM Manohar Lal Khattar: पिछले लंबे वक्त से किसानों के निशाने पर चल रहे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) पर अब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने पानीपत पहुंचकर करारा हमला बोला है. साथ ही ओम प्रकाश चौटाला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को निशाने पर लेते हुए उनकी तुलना आवारा पशु से कर डाली है.

चौटाला आज पानीपत में चौधरी देवीलाल के जन्मदिवस पर जींद में होने वाले कार्यक्रम का निमंत्रण देने पहुंचे थे, जहां इनेलो कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया. ओम प्रकाश चौटाला ने सीएम खट्टर को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह तो कुछ भी बयान दे देते हैं, जिस पर मैं कोई भी कटाक्ष करना नहीं चाहता लेकिन खट्टर किसे कहते हैं यह भी मुझे आपको बताना पड़ेगा.

नाकारा पशु

चौटाला ने कहा, ‘हमारे यहां खट्टर आवारा पशु को कहा जाता है, जो नकारा हो जाता है तो प्रदेश के मुख्यमंत्री एक नाकारा पशु हो चुके हैं.’ वहीं मुजफ्फरनगर में हुई किसान महापंचायत को लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला ने कहा कि प्रजातांत्रिक प्रणाली में सरकार को जनता की आवाज और मांगे माननी पड़ती है. अगर वह ऐसा नहीं करती है तो संगठन में प्रदर्शनों के बलबूते जनता सरकार को झुका भी सकती है और उसका पतन भी कर सकती है.

ओपी चौटाला (Om Prakash Chautala) ने इशारों में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वह व्यक्ति विशेष के बारे में बातचीत नहीं करना चाहते हैं. हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि प्रदेश की सरकार लुटेरों की सरकार है. उसमें दुष्यंत चौटाला भी शामिल है.

यह भी पढ़ें:
India Monsoon Update: आज पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में हल्की बारिश संभव, जानिए अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
आम आदमी पार्टी हरियाणा से निकालेगी ‘किसान मजदूर खेत बचाओ यात्रा’

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया