ओवैसी की गाड़ी पर कैसे चली गोली, एआईएमआईएम चीफ ने दिल्ली पहुंचकर खुद बताई साजिश की पूरी कहानी

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर गुरुवार को दिल्ली-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के छिजारसी टोल प्लाजा पर दो शख्स ने फायरिंग कर दी. खुद ओवैसी ने इस घटना के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी पर तीन-चारों लोगों ने गोलियां चलाई. हालांकि, सभी लोग सुरक्षित हैं और काफिला वहां से निकला गया. इधर, फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है.

एआईएमआईएम चीफ ने बताया कि उनके साथ ये सबकुछ एक साजिश के साथ किया गया है. इस साथ ही, उन्होंने इस मामले की स्वतंत्र जांच के लिए चुनाव आयोग से मांग की.

इस पूरे वाकये के बाद दिल्ली पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी ने घटना की पूरी आपबीती बताई.उन्होंने कहा कि मेरठ और किठौर में उनका रोड शो था. ओवैसी ने बताया कि जिस वक्त वे लौट रहे थे तो अचानक उनकी कार पर गोलियां चलाई गईं. इसके बाद वे किसी उनकी कार वहां से तेजी के साथ भाग निकली. एआईएमआईएम चीफ ने बताय कि उन्होंने दो लोगों को देखा था, जिनमें से एक ने लाल रंग की हुडी पहनी हुई थी तो वहीं दूसरे ने सफेद रंग की जैकेट.

ये भी पढ़ें: Owaisi on Rahul Gandhi: ‘देश में हिंदुओं का राज लाना है’, राहुल गांधी के बयान पर ओवैसी बोले- सभी भारतीयों का है भारत

ओवैसी ने आगे बताया कि दो-तीन किलोमीटर के बाद उनकी कार का टायर पंचर हो गया और इसके फौरन बाद उन्होंने वे दूसरी कार में जाकर बैठे. इसके बाद उन्होंने एएसपी से बात की. उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान एडिशनल एसपी ने बताया कि एक को हिरासत में लिया गया है और हथियार भी बरामद किया जा चुका है. ओवैसी ने कहा कि उनकी गाड़ी पर तीन गोलियों के निशान हैं.

इस घटना के बाद हापुड़ के एसपा दीपक भुकर ने बताया कि एक व्यक्ति को सीसीटीवी फूटेज के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है. जबकि यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया  असदुद्दीन ओवैसी के ट्विटर पर हमले की जानकारी देते हुए पुलिस पूरी तरह से एक्टिव हो गई थी.

ये भी पढ़ें: Asaduddin Owaisi: मुजफ्फरनगर दंगों पर ओवैसी ने सपा को घेरा, कहा-पीड़ितों के इंसाफ के लिए कुछ नहीं किया

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News