Kangana Ranaut Azadi Remark: दिग्गज मराठी अभिनेता विक्रम गोखले ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के विवादास्पद बयान का रविवार को समर्थन किया. रनौत ने कहा था कि 1947 में भारत को जो मिला था, वह ‘‘भीख’’ थी और देश को असली आजादी 2014 में मिली जब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने. महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में गोखले ने कहा कि रनौत ने जो कहा था वह सच है.

विक्रम गोखले ने कहा, ‘‘मैं रनौत के बयान से सहमत हूं. हमें आजादी दी गई थी. (ब्रिटिश राज में) जब स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को फांसी दी जा रही थी तब तब बहुत से लोग मूकदर्शक मात्र थे. इन मूकदर्शकों में बहुत से वरिष्ठ नेता थे. उन्होंने उन स्वतंत्रता सेनानियों को नहीं बचाया जो अंग्रेजों के खिलाफ लड़ रहे थे.’’

गोखले को मराठी थिएटर, बॉलीवुड और टीवी पर अभिनय के लिए जाना जाता है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) समेत हर राजनीतिक दल विवाद में अपना फायदा देखता है. त्रिपुरा में कथित सांप्रदायिक हिंसा और उसके विरोध में अमरावती और अन्य शहरों में हुए बवाल पर पूछे गए सवाल के जवाब में गोखले ने कहा कि सांप्रदायिक दंगे वोट बैंक की राजनीति का नतीजा हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हर राजनीतिक दल वह (वोट बैंक की राजनीति) करता है.’’

महाराष्ट्र के राजनीतिक परिदृश्य पर गोखले ने कहा कि पूर्व सहयोगी दलों- शिवसेना और भाजपा को देश की भलाई के लिए फिर से साथ आना चाहिए.

ये भी पढ़ें:

Viral Photo: चोर ने मंदिर में भगवान के सामने की प्रार्थना, फिर ले उड़ा पैसों से भरी पेटी, घटना CCTV में कैद

UP Election 2022: शिवपाल यादव बोले- अखिलेश ने अपमान किया पर काम बहुत किया, गठबंधन को लेकर कही ये बात

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया