कभी करते थे साइकिल ठीक करने का काम, अब राकेश राठौर ने ली यूपी के मंत्रीपद की शपथ

योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. उनके अलावा दो डिप्टी सीएम और बाकी कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली. इस दौरान सीतापुर से आने वाले राकेश राठौर भी शपथ लेते नजर आए. जिन्हें बीजेपी ने सीतापुर सदर सीट से टिकट दिया था. हम यहां उनका जिक्र इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि वो कभी साइकिल के पंक्चर ठीक करने का काम करते थे और आज उन्होंने यूपी के मंत्रीपद की शपथ ली है.

बीजेपी ने दिया था सीतापुर से टिकट
बता दें कि चुनाव से ठीक पहले सीतापुर सदर सीट से बीजेपी के विधायक जिनका नाम भी राकेश राठौर था, उन्होंने पार्टी से बगावत कर अखिलेश यादव का हाथ थाम लिया था. इसके बाद बीजेपी ने राकेश राठौर को यहां से उम्मीदवार बनाया. दोनों का नाम एक ही होने पर काफी विवाद भी हुआ था और बीजेपी पर आरोप लगा था कि जानबूझकर ऐसा किया गया है. आखिर में बीजेपी उम्मीदवार राकेश राठौर ने इस सीट से जीत दर्ज की और अब उन्हें इनाम के तौर पर मंत्री बना दिया गया है. राकेश राठौर कभी एक साइकिल की दुकान पर काम करते थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया और अब मंत्री बन चुके हैं.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News