Rakesh Tikait Attacks Modi Govt: किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है. राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने कहा कि अगर किसान या मजदूर कुछ रुपये न चुका पाए तो आत्महत्या की स्थिति बन जाती है. उन्होंने कहा, जो करोड़ों का घोटाला करते हैं, उन पर केंद्र सरकार कोई एक्शन नहीं लेती.

ट्वीट में राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने कहा, किसान-मजदूर अगर चंद रुपये न चुका पाए तो जमीन कुर्की और आत्महत्या की स्थिति बन जाती है. वहीं, करोड़ों का घोटाला करने वाले उद्योगपतियों पर दिल्ली की कलम नहीं चलती. किसानों- मजदूरों के साथ चमकीली कोठियों में बैठे हुक्मरानों की कलम छल करती है.

किसान नेता राकेश टिकैत लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं. यूपी चुनाव के बीच वह बीजेपी पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. राकेश टिकैत ने शुक्रवार को कहा था कि कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ‘विभाजनकारी और मुद्दा विहीन’ राजनीति के दिन समाप्त हो गए हैं.

साथ ही टिकैत ने बदलाव के लिए किसानों के प्रदर्शन को श्रेय दिया. बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने यह भी कहा कि निरंकुश सरकारों पर लगाम लगाने और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रदर्शन जरूरी हैं. संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल बीकेयू के नेता का बयान उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के एक दिन बाद और दूसरे चरण के मतदान के तीन दिन पहले आया है.

टिकैत ने ट्वीट में कहा था, ‘पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ‘विभाजनकारी और मुद्दा विहीन’ राजनीति के दिन समाप्त हो गए हैं. किसानों, कामगारों और ग्रामीणों ने घृणा को दरकिनार करते हुए मुद्दों पर मतदान किया है और हम आगे भी ऐसा करते रहेंगे. यह आंदोलन (किसान) का परिणाम है. निरंकुश सरकारों पर लगाम लगाने और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रदर्शन जरूरी हैं.'

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली