कर्नाटक मंत्रिमंडल में फेरबदल या होगा कैबिनेट का विस्तार, दिल्ली दौरे के बाद लिया जाएगा फैसला- सीएम बसवराज बोम्मई

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि राज्य में कैबिनेट विस्तार पर अंतिम फैसला उनकी नई दिल्ली यात्रा के बाद ही लिया जाएगा, उन्होंने कहा, "हाईकमान को मेरे दौरे पर निर्देश देना है और यह नई दिल्ली में ही तय किया जाएगा कि कैबिनेट में फेरबदल होगा या सिर्फ राज्य में कैबिनेट विस्तार होगा."

पत्रकारों से बात करते हुए बोम्मई ने कहा कि कैबिनेट विस्तार के मामले पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से पहले ही चर्चा हो चुकी है. उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस संबंध में बैठक कर जानकारी देंगे, बोम्मई का बयान कैबिनेट बर्थ के उम्मीदवारों के लिए निराशाजनक साबित हुआ. कैबिनेट उम्मीदवारों को उम्मीद थी कि उगादी उत्सव (2 अप्रैल) के तुरंत बाद कैबिनेट विस्तार होगा. के.एस. ईश्वरप्पा के इस्तीफे के साथ, कैबिनेट में पांच पद अब खाली हैं. दरअसल, 2023 का चुनाव करीब आ रहा हैं तो राज्य में पार्टी विस्तार के संबंध में सावधानी चल रही है.

पीएसआई भर्ती घोटाले के बारे में की बात-
पुलिस सब-इंस्पेक्टर (पीएसआई) भर्ती घोटाले के बारे में बात करते हुए, बोम्मई ने स्पष्ट किया कि पुन: परीक्षा की मांग की जा रही है. उन्होंने कहा, "लेकिन हम सीआईडी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर फैसला लेंगे."

उन्होंने कहा, "एक बार आरोप सामने आने के बाद राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने जांच सीआईडी को सौंप दी थी, निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया था. व्यापक जांच के निर्देश दिए गए हैं और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा."

ये भी पढ़ें

Explained: नरसंहार क्या है और वार क्राइम में इसे क्यों माना जाता है सबसे गंभीर अपराध?

Explained: भारत और अमेरिका के बीच क्या है 2+2 वार्ता और कब हुई थी इसकी शुरुआत?

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News