कश्‍मीर को दहलाने की कोशिश नाकाम, सीमा के पास BSF ने बरामद किए हथियार और गोला बारुद का जखीरा

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर एक विशेष तलाश अभियान के दौरान गुरुवार को हथियारों और गोला बारुद का जखीरा बरामद किया. अधिकारियों ने बताया कि ऐसी खुफिया सूचनाएं मिली थी कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हथियारों की भारतीय क्षेत्र में तस्करी करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके बाद विशेष तलाश अभियान (SSO) चलाया गया.

उन्होंने बताया कि प्रतिकूल सूचनाएं मिलने के बाद सुरक्षाबल अत्यधिक सतर्कता बरत रहे थे और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगी तीन स्तरीय बाड़बंदी के समीप के इलाकों में नियमित तौर पर गश्त कर रहे थे. उन्होंने बताया कि अखनूर के पर्गवाल उप-सेक्टर में आईबी पर एसएसओ चलाया गया और इस दौरान हथियारों तथा गोला बारुद से पूरी तरह भरा एक बैग बरामद किया गया.

भारत पहुंचने से रोककर एक बड़ी घटना

अधिकारियों ने बताया कि बरामद हथियारों में एक एके-47 राइफल, एके-47 राइफल की 20 गोलियां, दो मैगजीन, दो इटली निर्मित पिस्तौल, पिस्तौल की 40 गोलियां और चार पिस्तौल मैगजीन शामिल हैं. उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान से हथियारों की इस खेप को भारत पहुंचने से रोककर एक बड़ी घटना होने से बचा लिया है.

नापाक मंसूबों का पर्दाफाश

बीएसएफ के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) एस के सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सुरक्षाबलों ने एक बार फिर पाकिस्तानी आतंकवादियों के नापाक मंसूबों का पर्दाफाश कर दिया है और उनकी कुख्यात गतिविधियों पर रोक लगायी है. उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल हर वक्त चौकन्ना और अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.

ये भी पढ़ें:

Pakistan: पाकिस्तान चुनाव आयोग क्या 90 दिनों में करा पाएगा चुनाव? ये हैं चुनौतियां

राजनीतिक के साथ आर्थिक संकट से भी परेशान, कर्ज के लिए चीन, यूएई और सऊदी अरब से गुहार लगा रहा है पाकिस्तान

About the Author

Team My Nation News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *