कश्मीर में आतंकी लगातार सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं. पिछले कुछ महीनों में कई बार ऐसी कोशिश हुई है. अब ऐसी ही एक और घटना सामने आई है, जिसमें आतंकियों ने सुरक्षाबलों की एक टीम पर ग्रेनेड से हमला कर दिया. इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, हालांकि उन्हें ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई.

आतंकियों की तलाश जारी
आतंकियों ने ये हमला सेंट्रल कश्मीर के रैनवारी इलाके में किया. जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, पुलिस के जवानों पर अचानक आतंकियों ने ग्रेनेड फेंक दिया. जिससे ज्यादा नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन दो पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं. इस घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने सील कर दिया है और आतंकियों की तलाश जारी है. आतंकियों की तलाश के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

कांस्टेबल हुआ था शहीद
इससे पहले मंगलवार 22 मार्च को श्रीनगर के सौरा इलाके में हुई एक मुठभेड़ में पुलिस का एक कांस्टेबल शहीद हो गया था, जबकि एक आतंकवादी घायल हुआ. कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने इस हमले को लेकर बताया था कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में अभियान शुरू किया था. पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन आतंकवादी कार में घूम रहे हैं. पुलिस की एक टीम ने उनका पीछा किया और एक संक्षिप्त मुठभेड़ में एक आतंकवादी गोली लगने से घायल हो गया. इसी दौरान कुपवाड़ा का रहने वाले सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल आमिर हुसैन लोन मुठभेड़ में घायल हो गये. उन्हें (लोन) अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया