देश में लगातार बढ़ रही महंगाई पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान सुरजेवाला ने कहा कि मंहगाई के कारण नए साल में एक अप्रैल से लोगों पर एक लाख 25 हजार 407 करोड़ रुपये का बोझ बढ़ा है. उन्होंने कहा, "सरकार किसानों से आंदोलन का बदला ले रही है. डीएपी खाद के 50 किलो के बैग की कीमत 150 रुपये बढ़ा दी गई है. मोदी रोजाना पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ा कर गुड मॉर्निंग गिफ्ट दे रहे हैं. बीते 12 दिनों में 10वीं बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं, जिससे पेट्रोल में 7.20 रुपये का इजाफा हो चुका है.

उन्होंने कहा, "जनता मोदी सरकार की महंगाई से पस्त है. मोदी सरकार का मंत्र है कि चुनावी जीत लूट का लाइसेंस है. महंगाई से हर घर पर हमला हो रहा है. एलपीजी सिलेंडर-कमर्शियल सिलेंडर में 250 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. घरेलू सिलेंडर के दाम दस दिन पहले ही 50 रुपये बढ़ाए गए थे."

’800 जरूरी दवाओं के दाम 11% तक बढ़ा दिए गए'

सुरजेवाला ने कहा, "सीएनजी, पीएनजी पर प्रति किलो 80 पैसे बढ़ा दिए. बीते एक महीने में 4 रुपये/किलो बढ़ चुके हैं. पीएनजी के दाम 5.85 रुपये यूनिट तक बढ़ा दिए. टोल के दाम बढ़े. केंद्र सरकार ने 10% से 18% तक टोल के दाम बढ़ाए. बीमार और दवा तक के दाम बढ़े. 800 जरूरी दवाओं के दाम 11% तक बढ़ा दिए गए. बुखार से लेकर कोरोना, दिल की बीमारी, खून की कमी, विटामिन की दवाइयों के दाम बढ़ा दिए गए हैं."

उन्होंने कहा, "घर बनाना मंहगा हुआ. स्टील, सीमेंट, लकड़ियां, सैनिटरी फिटिंग्स के दाम बढ़े हैं. इसका फायदा मोदी जी के मित्रों को हो रहा है. लोन के ब्याज पर मिलने वाली छूट खत्म हो गई. पीएफ अकाउंट पर टैक्स लगा दिया. कार के दाम बढ़ गए. टीवी, फ्रिज भी मंहगा हो गया. चुनाव में बीजेपी हिंदू-मुसलमान करती है और फिर चुनाव जीतने के बाद जनता को लूटती है."

’मंहगाई के मामले में मोदी धर्मनिरपेक्ष हैं'

उन्होंनेक कहा कि बीजेपी मंहगाई के मामले में कोई भेदभाव नहीं करती. मंहगाई के मामले में मोदी धर्मनिरपेक्ष हैं. मुख्य न्यायाधीश की टिप्पणी पर रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "सीबीआई, ईडी, आईटी जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियां सरकार की पिट्ठू और बीजेपी के संगटन के रूप में काम कर रही हैं. अदालत में बैठकर चिंता जताने से कुछ नहीं होने वाला है. मुख्य न्यायाधीश और उनके साथी जब तक संज्ञान लेकर अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अंकुश नहीं लगाएंगे, तब तक केवल बातें करना व्यर्थ है."

ये भी पढ़ें-

<a title="पीएम मोदी ने नेपाल में लॉन्च किया RuPay, कहा- दोनों देशों ने सुख दुख में दिया एक दूसरे का साथ" href="https://www.abplive.com/news/india/pm-modi-launched-rupay-in-nepal-said-both-countries-supported-each-other-in-happiness-and-sorrow-ann-2093761" target="">पीएम मोदी ने नेपाल में लॉन्च किया RuPay, कहा- दोनों देशों ने सुख दुख में दिया एक दूसरे का साथ

<a title="तख्तापलट सीरीज 2: पाकिस्तान के गवर्नर जनरल ने पीएम ख्वाजा नजीमुद्दीन को पद से बर्खास्त क्यों किया था?" href="https://www.abplive.com/news/world/know-why-pak-governor-had-to-sack-former-pm-khwaja-nazimuddin-2093748" target="">तख्तापलट सीरीज 2: पाकिस्तान के गवर्नर जनरल ने पीएम ख्वाजा नजीमुद्दीन को पद से बर्खास्त क्यों किया था?

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया