प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर करारा हमला करते हुए रविवार को कहा कि सार्वजनिक रूप से काशी में उनकी मृत्यु की कामना किए जाने पर उन्हें बहुत आनंद आया. मोदी ने अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में भाजपा द्वारा आयोजित ‘बूथ विजय सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पूर्व में दिए गए एक बयान का जिक्र किया.

उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा "भारत की राजनीति में कुछ लोग किस हद तक नीचे गिर गए हैं. मैं किसी की व्यक्तिगत आलोचना करना पसंद नहीं करता लेकिन जब सार्वजनिक रूप से काशी में मेरी मृत्यु की कामना की गई तो वाकई मुझे बहुत आनंद आया. उन लोगों ने तो मेरे मन की मुराद पूरी कर दी. इसका मतलब यह कि मेरी मृत्यु तक ना काशी के लोग मुझे छोड़ेंगे और ना ही काशी मुझे छोड़ेगी."

प्रधानमंत्री ने कहा "मुझे विश्वास है कि काशी की सेवा करते करते अगर मेरे मृत्यु लिखी होगी तो इससे बड़ा जीवन का सौभाग्य क्या होगा. उन घोर परिवारवादियों को मालूम नहीं है कि यह जिंदा शहर बनारस है. यह बनारस मुक्ति के रास्ते खोलता है और बनारस विकास के जिस रास्ते पर चल पड़ा है वह देश के लिए गरीबी और अपराध से मुक्ति के रास्ते भी खोलेगा.

यही मार्ग परिवारवाद में जकड़े भारत के लोकतंत्र को भी मुक्ति का रास्ता दिखाएगा." गौरतलब है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिछले साल दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी के लंबे दौरे के बारे में संवाददाताओं से बातचीत में कहा था "प्रधानमंत्री वहां दो-तीन महीने रहें. अच्छी बात है. वह जगह रहने वाली है. आखिरी समय पर वहीं रहा जाता है, बनारस में."

ये भी पढ़ें- Ukraine-Russia War: वॉर के चौथे दिन भी जारी है यूक्रेन पर हमले, रूस का दावा- सेना ने घेरे दो बड़े शहर

ये भी पढ़ें- Russia Ukraine War: क्या है SWIFT? आर्थिक चोट देकर रूस को ‘मात’ देने की कोशिश में अमेरिका और उसके सहयोगी देश

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया