Campaign Against Malnutrition: केंद्र सरकार कुपोषण के खिलाफ अपने अभियान के तहत 75 गांवों में पोषण को लेकर जागरूकता पैदा करने के लिए एक कार्यक्रम शुरू करेगी. इस संबंध में जारी एक आधिकरिक बयान के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में सरकार पोषण अभियान को मजबूत करने के लिए ‘पोषण स्मार्ट गांव’ पर कार्यक्रम शुरू करेगी.

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कही ये बात

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का लक्ष्य पूरे भारत के 75 गांवों तक पहुंच बनाना है. इन गांवों को कृषि गतिविधियों में शामिल महिलाओं पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (एआईसीआरपी-डब्ल्यूआईए) के नेटवर्क के माध्यम से जुड़ा जाएगा, जो 12 राज्यों के 13 केंद्रों पर चल रहा है

पीएम के आह्वान पर शुरू हुआ अभियान

यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभी शिक्षाविदों, कृषि वैज्ञानिकों और सभी संस्थानों से 75 गांवों को गोद लेने और बदलने के आह्वान के अनुरूप शुरू की गई है. इस पहल के तहत एआईसीआरपी केंद्रों और आईसीएआर-सीआईडब्ल्यूए द्वारा कुल 75 गांवों को गोद लिया जाएगा.

Operation WhatsApp: आर्यन खान ड्रग्स केस में एबीपी न्यूज़ के हाथ लगे ये 4 सबूत, ऐसे हुआ साजिश का पर्दाफाश

Mumbai Drugs Case: बीजेपी नेता हाजी अराफात शेख का तंज, कहा- नवाब मलिक का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया