
<p style="text-align: justify;">केंद्रीय शहरी विकास और आवास मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा (Durga Shanker Mishra) उत्तर प्रदेश के नए चीफ सेक्रेटरी होंगे. 1984 बैच के आईएएस मिश्रा उत्तर प्रदेश कैडर के अफसर हैं. रिलीज में कहा गया कि कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने दुर्गाशंकर मिश्रा को वापस उनके मूल कैडर में भेजने की अनुमति दे दी है और वह उत्तर प्रदेश के नए चीफ सेक्रेटरी होंगे. वह अगले गुरुवार को पदभार संभालेंगे. चीफ सेक्रेटरी किसी राज्य सरकार में सबसे बड़ा नौकरशाह होता है. वह राज्य प्रशासन से जुड़े सभी मामलों में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार होते हैं. </p> <p style="text-align: justify;">दुर्गा शंकर मिश्रा आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक हैं. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न सिडनी से इंटरनेशनल बिजनेस में एमबीए की डिग्री भी हासिल की है. द हेग स्थित इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल स्टडीज से वह पब्लिक पॉलिसी में पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा कर चुके हैं. 4 दिसंबर 1961 को पैदा हुए मिश्रा ह्यूमन रिसोर्ज मैनेजमेंट में भी पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा कर चुके हैं. </p>
About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया





