केंद्र ने मुंबई में कोरोना के XE वेरिएंट मिलने की रिपोर्ट खारिज की, जानें BMC ने क्या कहा है

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट के सब वेरिएंट ‘XE’ वेरिएंट के पहले मामले के मिलने का खंडन किया है. नए वेरिएंट से एक मरीज़ के संक्रमित होने की रिपोर्ट आने के कुछ घंटे बाद ही मंत्रालय ने कहा कि मौजूदा साक्ष्य नए वेरिएंट की मौजूदगी की ओर इशारा नहीं करते. हालांकि बीएमसी का इस मुद्दे पर कहना है कि आज की INSACOG बैठक में उन्हें आगे के विश्लेषण के लिए अनुक्रमण डेटा NIBMG को भेजने के लिए कहा गया है, ताकि XE वेरिएंट की पुष्टि की जा सके.

स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने पहले मामले की रिपोर्ट के बाद कहा कि सैंपल की FastQ फाइलें, जिन्हें XE वेरिएंट बताया गया है उनकी INSACOG जीनोमिक एक्सपर्ट्स द्वारा गहराई से जांच की गई थी. इसमें अनुमान लगाया कि इस संस्करण का जीनोमिक संविधान ‘XE’ वेरिएंट की जीनोमिक तस्वीर से संबंधित नहीं है.

बीएमसी के एक अधिकारी ने आज बताया कि कोविड-19 के ज्यादा संक्रामक स्वरूप एक्सई का पहला मामला मुंबई में सामने आया है. फरवरी में दक्षिण अफ्रीका से मुंबई आई एक महिला में ओमिक्रोन के इस उप स्वरूप के संक्रमण की पुष्टि हुई. महिला में किसी तरह के लक्षण नहीं थे और वह ठीक हो चुकी हैं.

उन्होंने बताया कि सीरो सर्वेक्षण के दौरान कोरोना वायरस के कप्पा स्वरूप के एक मामले की भी पुष्टि हुई. उन्होंने कहा कि जीनोम सिक्वेंसिंग लैब में 11वें बैच के 376 नमूनों के अनुक्रमण में इस परिणाम का पता चला. कप्पा स्वरूप के मामले मुंबई में पहले भी आए थे. सीरो सर्वेक्षण के मुताबिक मुंबई से भेजे गए 230 नमूनों में 228 ओमिक्रोन के जबकि एक कप्पा का और एक एक्सई स्वरूप के होने का दावा किया गया. अधिकारी ने कहा कि नए स्वरूप से संक्रमित मरीज की हालत गंभीर नहीं थी.

एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने की पीएम मोदी से मुलाकात, जानें संसद में दोनों नेताओं के बीच क्या हुई बात

’सार्वजनिक जीवन हमेशा के लिए छोड़ने की सोच रहा हूं’, अहमद पटेल के बेटे ने फिर दिया कांग्रेस छोड़ने का संकेत

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News