केरल की दो दिन की यात्रा पर आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में शासन कर रहे लोग नफरत फैला रहे हैं और देश को बांट रहे हैं. कोझिकोड के मुक्कम मुस्लिम अनाथालय की एक इमारत के उद्घाटन के मौके पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि सरकार द्वारा फैलाये नफरत और गुस्से का असर अर्थव्यवस्था पर, बेरोजगारी के बढ़ते स्तर पर और जरूरी वस्तुओं के आसमान छूते दामों पर पड़ता है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "आज, यह साफ है कि हमारे देश में शासन कर रहे लोग गुस्सा और नफरत फैला रहे हैं और देश को बांट रहे हैं. आप सरकार के फैलाये गुस्से का नतीजा देख सकते हैं. आप देख सकते हैं कि हमारी अर्थव्यवस्था को क्या हुआ, बेरोजगारी, महंगाई का स्तर देखिए." उन्होंने कहा कि लोगों को बांटा जा रहा है और वे मिलकर काम नहीं कर रहे, इसलिए यह हो रहा है. राहुल ने कहा कि लोगों को समझना चाहिए कि अगर पड़ोसी खुश नहीं है तो वे भी कुछ समय बाद खुश नहीं रह सकेंगे.

उन्होंने कहा, "इसलिए लोगों को दूसरों को खुद की तरह देखना चाहिए. हमारे सामने यही काम है." कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि नफरत का जवाब नफरत या गुस्से से देने से समाधान नहीं निकलेगा, नफरत से लड़ने का एकमात्र तरीका प्यार और लगाव का है. इससे पहले राहुल गांधी ने आज दिन में वायनाड में कांग्रेस के एक कार्यालय का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि कार्यालय जिले के लोगों के लिए एक साधन की तरह होना चाहिए, निश्चित रूप से हिंसा के लिए नहीं.

इसे भी पढ़ेंः
मतगणना से पहले चुनाव आयोग से मिला बीजेपी प्रतिनिधिमंडल, धर्मेंद्र प्रधान बोले- हार के डर से निराधार आरोप लगा रहे हैं अखिलेश

चुनाव नतीजों से पहले गोवा के सीएम प्रमोद सावंत का कांग्रेस पर तंज, कहा- क्या पार्टी को उन पर नहीं है भरोसा?

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली