केंद्र सरकार राज ठाकरे को दे सकती है स्पेशल सिक्युरिटी, लाउडस्पीकर विवाद पर लगातार मिल रही हैं धमकियां

बढ़ती गर्मी के साथ महाराष्ट्र की राजनीति का पारा भी बढ़ता जा रहा है. पहले मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने 3 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अल्टिमेटम देकर राज्य सरकार की चिंता बढ़ाई. इसके बाद आनन फानन में उद्धव ठाकरे सरकार ने सोमवार को बैठक कर इसके लिए नया नियम बना दिया. इसके तहत धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के लिए अनुमति अनिवार्य़ कर दी गई. अब खबर है कि राज ठाकरे को लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए केंद्र सरकार उन्हें विशेष सुरक्षा दे सकती है. पीएफआई संगठनों की ओर से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं.

राज लगातार उठा रहे हैं मुद्दा

बता दें कि राज ठाकरे पिछले कुछ दिनों से लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं. उन्होंने रविवार को भी इसे लेकर बयान दिया था. मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के मुद्दे पर राज ठाकरे मुखर हैं और 1 मई को संवेदनशील औरंगाबाद में सभा भी करने जा रहे हैं.

खबर में अपडेट जारी है

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News